फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   April declared as Rheumatology Disease Awareness Month, experts will remove the wrong concept

अप्रैल को रूमेटोलॉजी रोग जागरूकता माह किया घोषित, गलत अवधारणा दूर करेंगे विशेषज्ञ

Wed, 06 Apr 2022 02:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
April declared as Rheumatology Disease Awareness Month, experts will remove the wrong concept
चंडीगढ़। रूमेटोलॉजिकल रोगों को लेकर लोगों के मन में बैठे गलत अवधारणा को दूर करने के लिए भारतीय रूमेटोलॉजी एसोसिएशन ने अप्रैल को जागरूकता माह के रूप में घोषित किया है। यह जानकारी एसोसिएशन के सचिव व पीजीआई के प्रो. अमन शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि अगर समय रूमेटोलॉजिकल रोगों की पहचान कर उचित इलाज शुरू कर दिया जाए तो अपंगता और अंगों के विफल होने जैसी समस्याओं को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। लोग अब भी इसे एक उम्र के बाद होने वाली बीमारी मानकर इलाज कराने से कतराते हैं जो जीवन को बेहद कठिन और दर्द से पूर्ण बना देता है। प्रो. अमन ने बताया कि भारत में इन रोगों से पीड़ित मरीजों की संख्या कुल आबादी की 2.5 प्रतिशत है। मरीजों की संख्या को देखते हुए प्रत्येक जिले में कम से कम इसके इलाज के दो से तीन विशेष विभाग होने आवश्यक है। रूमेटोलॉजिकल रोगों में खासतौर पर गठिया, ल्यूपस, स्पोंडिलइटिस और कई अन्य गंभीर बीमारियां शामिल हैं। कई रूमेटोलॉजिकल रोग जीवन के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकते हैं। उनकी वजह से फेफड़ा, हृदय और गुर्दा जैसे अंग प्रभावित हो सकते हैं। यह रोग युवा और 40 साल से कम उम्र की आबादी को भी तेजी से प्रभावित करने लगा है। यह बीमारियां ज्यादातर ऑटो इम्यून से जुड़ी होती हैं जो हमारी अपनी प्रतिरक्षा प्रणाली को प्रभावित कर शरीर के अंगों पर हमला करती हैं। इसलिए इसका समय पर इलाज बहुत ही जरूरी है। प्रो. अमन ने बताया कि ऐसे रोगों से पुरुषों की तुलना में महिलाएं ज्यादा प्रभावित हैं। इसलिए किसी भी तरह का लक्षण सामने आने पर उसे दबाने की बजाय विशेषज्ञ के पास जाकर इलाज कराएं क्योंकि विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत भी इन बीमारियों का इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रूमेटोलॉजिकल रोगों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए नीति संशोधन को लेकर एसोसिएशन अप्रैल माह में कई शिक्षाप्रद कार्यक्रम आयोजित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed