फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Approach of Baba Ramdev for Haryana Assembly Elections 2014

'बाबा रामदेव, भाजपा की टिकट दिलवा दो'

Tue, 16 Sep 2014 06:31 PM IST
देवेंद्र यादव/अमर उजाला, नारनौल
देवेंद्र यादव/अमर उजाला, नारनौल Updated Tue, 16 Sep 2014 06:31 PM IST
विज्ञापन
Approach of Baba Ramdev for Haryana Assembly Elections 2014

हरियाणा में भाजपा से टिकट की चाहत रखने वाले कई नेता इन दिनों हरिद्वार में डेरा डाले हुए हैं....जरा ठहरिए..आप यह मत समझिएगा कि यह नेता कोई धार्मिक कार्य करने अथवा गंगा स्नान करने गए हैं।

विज्ञापन


यह नेता टिकट की चाहत में बाबा रामदेव की शरण में हैं। दक्षिण हरियाणा के रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, गुड़गांव आदि जिलों के कई विधानसभा सीटों के नेता भाजपा की टिकट पाने के लिए उनसे सिफारिश लगवाने की कवायद में लगे हुए हैं।
विज्ञापन


महेंद्रगढ़ के नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र से कई नेता बाबा रामदेव की शरण में जा चुके हैं। हालांकि नारनौल विधानसभा के लिए बाबा रामदेव अपना जादू नहीं चला पाए, मगर अब नांगल चौधरी सहित कुछ अन्य विधानसभा क्षेत्रों में टिकट के लिए प्रत्याशी उनके पास लाइन लगाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबा रामदेव के भाजपाइयों से मधुर संबंध

Approach of Baba Ramdev for Haryana Assembly Elections 2014

योग गुरु बाबा रामदेव का पैतृक गांव सैदअलीपुर, नांगल चौधरी में आता है तथा यह नांगल चौधरी से महज सात किलोमीटर दूर है। ऐसे में योग गुरु बाबा रामदेव के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व भाजपा के अन्य शीर्ष नेताओं के साथ मधुर संबंध होने के कारण इस विधानसभा के अनेक भाजपा नेता टिकट के लिए बाबा रामदेव की शरण में गए हुए हैं।

सूत्रों की मानें तो बाबा रामदेव ने नारनौल विधानसभा के अलावा अन्य कई विधानसभाओं पर भी अपनी राय दी थी। मगर नारनौल की टिकट वितरण में बाबा का जादू नहीं चल पाया। इसलिए कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि बाबा रामदेव शायद अब नांगल चौधरी सहित कुछ अन्य विधानसभा के लिए अवश्य ही किसी न किसी की सिफारिश करेंगे।

जिसके कारण योग गुरु बाबा रामदेव से मिलने के लिए कई भाजपा नेता इन दिनों हरिद्वार में अपना डेरा जमाए हुए हैं। वहीं वे बाबा के साथ अन्य जगह भी जा रहे हैं तथा इस टिकट के लिए बाबा का समर्थन मांग रहे हैं।

सूत्रों की मानें तो योग गुरु बाबा रामदेव के पास टिकट की चाह रखने वालों में नांगल चौधरी विधानसभा ही नहीं प्रदेश की अन्य विधानसभा क्षेत्रों से भी नेता पहुंच रहे हैं, जो बाबा के आशीर्वाद से टिकट पाना चाह रहे हैं।

शाह ने रामदेव की तुलना राम-कृष्‍ण से की

Approach of Baba Ramdev for Haryana Assembly Elections 2014

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने योग गुरु रामदेव की तुलना राम और कृष्ण से की है। इसके साथ ही पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार को उन्होंने रावण और कंस बताया।

रविवार को हरिद्वार आए अमित शाह से मिले बाबा रामदेव ने पतंजलि योगपीठ में बातचीत के दौरान हरियाणा में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए टिकटों पर भी चर्चा की।

सूत्रों के अनुसार, मूलत: हरियाणा निवासी बाबा रामदेव ने भाजपा अध्यक्ष को अपने कुछ चहेतों की सूची भी सौंपी, जिन्हें बाबा हरियाणा में विधानसभा चुनाव लड़ाना चाहते हैं।

उत्तराखंड में सत्ता परिवर्तन के संकेत

Approach of Baba Ramdev for Haryana Assembly Elections 2014

अमित शाह ने उत्तराखंड में उपचुनाव में पार्टी की हार के मद्देनजर संगठन में फेरबदल के संकेत देते हुए कहा कि खराब प्रदर्शन के कारण ही मोदी मंत्रिमंडल में उत्तराखंड के किसी सांसद को जगह नहीं मिली है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद शाह की पहली परीक्षा के तौर पर उत्तराखंड उपचुनाव के नतीजों ने उन्हें इतना आहत किया कि हार पर हुई समीक्षा बैठक में ही कह दिया कि अभी आप लोग (सांसद) ठीक से सांसदी ही करें।

पतंजलि योगीपीठ में सेवा सदन भवन के उद्घाटन के बाद शाह प्रदेश के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। कार्यकर्ताओं ने विधानसभा उपचुनाव और पंचायत चुनाव में हार का कारण भी गुटबाजी बताया।

कई कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगठन के बड़े नेता गुटबाजी पर लगाम नहीं लगा पा रहे हैं। इस पर शाह ने कहा कि इसका इलाज होगा। शाह ने साफ किया कि विधानसभा चुनाव के बाद परिवर्तन होगा। इससे पहले योगगुरु ने एक बार फिर से कांग्रेस मुक्त भारत का नारा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed