फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Apply Online for Karam Yodha Award, Coronavirus, Lockdown

कोरोना महामारी से लड़े, अब 'कर्म योद्धा' अवॉर्ड से होंगे सम्मानित, 30 जून तक भेजें आवेदन

Wed, 27 May 2020 01:05 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 27 May 2020 01:05 PM IST
विज्ञापन
Apply Online for Karam Yodha Award, Coronavirus, Lockdown
सांकेतिक तस्वीर
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) ने पूरी दुनिया को चपेट में ले रखा है। दुनिया भर में इस वायरस से संक्रमित होने और जान गंवाने वालों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। लोगों में काफी डर है और अब तक इसका कोई इलाज नहीं मिला है। वहीं, कुछ ऐसे हैं, जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना वायरस से मुकाबले के लिए डटकर खड़े हुए।
विज्ञापन


कुछ ने तो कर्तव्यों का पालन करते हुए अपनी जान तक न्योछावर कर दी। ऐसे योद्धा हमें डॉक्टर, नर्स, लैब टेक्नीशियन, पुलिस, एंबुलेंस ड्राइवर, समाजसेवी, फायरकर्मी के रूप में दिखते हैं, क्योंकि लॉकडाउन में जब लोग घर में थे, तो यही लोग फ्रंट लाइन वर्कर बनकर कोरोना से मोर्चा ले रहे थे।
विज्ञापन


अभी कोरोना संकट खत्म नहीं हुआ है, लेकिन ऐसे कर्म योद्धाओं का हौसला बढ़ाना समाज की जिम्मेदारी बनती है। अपनी नैतिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए अमर उजाला, एनजीओ आर्गेनिक शेयरिंग और चंडीगढ़ियन ग्रुप ने संयुक्त रूप से ऐसे लोगों को कर्म योद्धा अवॉर्ड से सम्मानित करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए कोई भी अपनी दावेदारी कर सकता है। अपने आवेदन ई-मेल organicsharing75@gmail.com पर 30 जून तक भेजने होंगे। आवेदन में नाम, पता, पेशा, मोबाइल नंबर के साथ यह कोरोना संकट में किए गए कार्यों के बारे में बताना होगा। आवेदन हिंदी या अंग्रेजी भाषा में भेज सकते हैं। आप किसी शख्स को नॉमिनेट भी कर सकते हैं।


मसलन आप किसी ऐसे शख्स को जानते हों, जिसने कोरोना संकट के दौरान दूसरों की मदद के लिए अपने आपको समर्पित कर दिया हो। वह डॉक्टर भी हो सकता है या फिर समाजसेवी। आए आवेदनों के आधार पर 25 संस्थान और 300 कोरोना योद्धा को इस अवार्ड से सम्मानित किया जाना है। आवेदन की तारीख खत्म होने के बाद सम्मानित किए जाने की तिथि की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed