{"_id":"9eeeb670c7dbee007406b35d6c714caa","slug":"apply-for-passport-from-mobile","type":"story","status":"publish","title_hn":"पासपोर्ट बनवाना चाह रहे हैं तो पहले खबर पढ़ लें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पासपोर्ट बनवाना चाह रहे हैं तो पहले खबर पढ़ लें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 20 Jul 2014 12:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब पासपोर्ट के लिए आवेदन करने के लिए एंड्रायड मोबाइल एप उपलब्ध है। जल्द ही यह एप एक नए फार्म में होगा, जिसके माध्यम से आप चलते फिरते पासपोर्ट का आवेदन अपने स्मार्टफोन के माध्यम से कर सकेंगे।
विज्ञापन
चंडीगढ़ पासपोर्ट विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि आवेदक पासपोर्ट स्टेटस जानने के लिए उपलब्ध एंड्रायड एप्लीकेशन एम पासपोर्ट सेवा का उपयोग करते हैं।
इस एप्लीकेशन को विस्तार से डेवलप करके इसमें आवेदकों को पासपोर्ट आवेदन फार्म भी उपलब्ध कराया जाएगा। चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र में बुजुर्गों और बच्चों के लिए स्पेशल कतार का इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन
एप्वाइंटमेंट की बढ़ती संख्या को देखते हुए आने वाले समय में चंडीगढ़ पासपोर्ट विभाग द्वारा रीजन में काउंटरों की संख्या को भी बढ़ाया जा सकता है। अभी पूरे रीजन में कुल 70 काउंटर हैं।
विज्ञापन
चंडीगढ़ पासपोर्ट सेवा केंद्र में 26 काउंटर हैं। लुधियाना में काउंटरों की संख्या 13 से बढ़ाकर 17 कर दी गई है।
रीजनल पासपोर्ट अधिकारी राकेश अग्रवाल ने बताया कि विभाग द्वारा आवेदकों की सुविधा के लिए कई सुविधाएं जुटाई गई हैं। बुजुर्गों, बच्चों के साथ ही मोबाइल पासपोर्ट आवेदन की सेवा जल्द ही उनको उपलब्ध होगी।