{"_id":"e34fd051d303fa1c0eb99bec6c0bc503","slug":"apply-for-huda-plots","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुडा का प्लॉट चाहिए तो जल्दी करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुडा का प्लॉट चाहिए तो जल्दी करें आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 25 May 2014 11:31 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) के करनाल, सेक्टर-32 व 33, पिंजौर में सेक्टर-30 और कालांवाली मंडी टाउनशिप में कुल 2939 फ्री होल्ड रिहायशी प्लॉटों के लिए 30 मई तक आवेदन किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि आवेदन फार्म विभिन्न बैंकों से प्राप्त करके निर्धारित 10 प्रतिशत राशि के साथ वहीं जमा करवाये जा सकते हैं।
बैंकों द्वारा इन प्लॉटों के लिए आवेदन करने के लिए एडवांस में छह महीने के ब्याज का भुगतान करने पर फाइनेंस सुविधा भी उपलब्ध करवाई जा रही है। सेक्टर-32 करनाल में कुल 354 प्लॉट हैं जिनमें 14 मरले के 40, आठ मरले के 79, छह मरले के 74 और चार मरले के 161 प्लाट हैं।
विज्ञापन
इसी प्रकार सेक्टर 33 में कुल 781 प्लाट हैं। यहां 14 मरले के 299, 10 मरले के, 8 मरले के 70, 6 मरले के 267 व 4 मरले के 56 प्लाट हैं। सेक्टर-30 पिंजौर में कुल 901 प्लॉट हैं, जिनमें एक कनाल के 76, 14 मरले के 124, 10 मरले के 147, 8 मरले के 202, 6 मरले के 203 व 4 मरले के 149 प्लॉट हैं।
विज्ञापन
कालांवाली में कुल 903 प्लॉट हैं, जिनमें एक कनाल के 58, 14 मरले के 103, 10 मरले के 167, 8 मरले के 268, 6 मरले के 207 व 4 मरले 100 प्लॉट हैं। प्लॉटों का आवंटन अगले छह महीनों में ड्रॉ से किया जाएगा।
सरकारी नीति के अनुसार सरकारी कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, नेत्रहीन, एडवोकेट, पूर्व सैनिक, युद्ध वीरांगनाएं, सैनिक, स्वतंत्रता सेनानी का कोटा आरक्षित है।