फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Apply for Haryana Legislative Elections 2014

विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक खबर जरूर पढ़ें

Mon, 21 Jul 2014 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 21 Jul 2014 09:39 AM IST
विज्ञापन
Apply for Haryana Legislative Elections 2014

हरियाणा में कांग्रेस के टिकट के दावेदारों में से अधिकतर ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आवेदन कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने विभिन्न हलकों से आ रही लिखित मांग के बाद आवेदन की तिथि 31 जुलाई तक बढ़ा दी है।

विज्ञापन


अभी तक पीसीसी कार्यालय से करीब 1500 लोगों ने फार्म हासिल किए हैं। इनमें से तकरीबन एक हजार फार्म भर कर जमा करवा दिए गए हैं। मौजूदा विधायकों और मंत्रियों में से भी अधिकतर ने आवेदन कर दिया है।
विज्ञापन


रोहतक से अभी तक सिर्फ वर्तमान विधायक बीबी बत्तरा का आवेदन प्राप्त हुआ है। जबकि बाकी सभी विधानसभा क्षेत्रों से 15 से 20 आवेदन आए हैं।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुडडा के हलके किलोई से अभी तक कोई आवेदन नहीं आया है। हालांकि अभी आवेदन की छंटनी पूरी तरह से नहीं हुई है। स्पष्ट स्थिति 31 जुलाई तक ही पता चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रति बन रहा है सकारात्मक माहौल

Apply for Haryana Legislative Elections 2014

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा. अशोक तंवर ने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर हरियाणा में कांग्रेस के प्रति जबरदस्त माहौल देखने को मिला है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में दौरा करने से कार्यकर्ताओं में उत्साह पैदा हुआ है।

साथ ही विधानसभा स्तर पर आब्जर्वर से मिली रिपोर्ट भी कांग्रेस के प्रति सकारात्मक माहौल की स्थिति बतला रही है। आब्जर्वर की रिपोर्ट के साथ ही टिकट आवेदन प्रक्रिया को मिले रिस्पांस से तय हो चुका है कि हरियाणा में तीसरी बार कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।

अनुभवी के साथ नए खिलाड़ी भी लाइन में

Apply for Haryana Legislative Elections 2014

डा. अशोक तंवर ने बताया कि इस बार महिलाओं और युवाओं में अच्छा खासा जोश देखने को मिला है। 90 विधानसभा क्षेत्र से पुराने अनुभवी नेताओं के साथ-साथ युवाओं और महिलाओं ने भी आवेदन किए हैं।

अंतिम तिथि में अब नहीं होगा फेरबदल:
हिसार मंडल में बीएसएनएल एक्सचेंज में आगजनी की वजह से सर्वर में गड़बड़ी होने के चलते कई जिलों में बैंकिंग सेवाएं ठप रहने के कारण ड्राफ्ट नहीं बन पा रहे थे।

जिससे अलग-अलग हलकों से पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से अंतिम तिथि में बढ़ोतरी करने की मांग आ रही थी। इसके कारण अंतिम तिथि को 31 जुलाई करने का फैसला लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed