फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Apply for Governement Houses

सरकारी मकान चाहिए तो जल्दी करें आवेदन

Thu, 15 Jan 2015 01:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 15 Jan 2015 01:06 PM IST
विज्ञापन
Apply for Governement Houses

हाउस अलाटमेंट कमेटी, चंडीगढ़ ने वर्ष 2015-16 के लिए चंडीगढ़ में उच्चतर और निम्न श्रेणियों के सामान्य पूल के मकानों के आवंटन के लिए हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ प्रशासन के सरकारी कर्मचारियों या पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय, चंडीगढ़ के कर्मचारियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं।

विज्ञापन


जिला स्तरीय कार्यालयों को छोड़कर पात्र कर्मचारी चंडीगढ़, पंचकूला या मोहाली स्थित कार्यालय में या स्वतंत्र प्रभार के साथ विदेशी सेवा में नियमित आधार पर कार्यरत होने चाहिए।
विज्ञापन


फार्म ‘डी’ के साथ फार्म ‘ए’ में आवेदन पत्र 31 जनवरी, 2015 तक सचिव, आवास आवंटन समिति, चंडीगढ़ के पास पहुंच जाने चाहिए। कर्मचारी केवल आवेदन करते समय ही अपनी पात्र श्रेणी से निमन्न श्रेणी के आवास के लिए आवेदन कर सकता है और उसके बाद नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे अधिकारी एवं कर्मचारी, जो पहले इन मकानों के लिए आवेदन कर चुके हैं तथा जिनके नाम पुरानी वरिष्ठता सूची में शामिल हैं लेकिन जिन्हें अभी तक मकान आबंटित नहीं हुए हैं, उन्हें पुन: आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed