{"_id":"b829f6086be1c53f966cd48c3aae6a3a","slug":"apply-for-ch-series-vip-number-for-vehicle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"CH सीरीज का नंबर चाहिए तो करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CH सीरीज का नंबर चाहिए तो करें आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 01 Sep 2015 01:51 PM IST
विज्ञापन
अगर आपको अपने वाहन के लिए सीएच सीरीज का नंबर चाहिए तो जल्दी से आवेदन करें। शेड्यूल जारी हो गया है।
विज्ञापन
सेक्टर-17 स्थित चंडीगढ़ रजिस्ट्रिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) ने सीएच-04 और सीएच-04-ए नंबर वाले वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) लगाने का शेड्यूल जारी किया।
आरएलए अधिकारियों के अनुसार नंबर प्लेट सेक्टर-17 स्थित आरएलए दफ्तर, सेक्टर-42 स्थित एसडीएम (साउथ) और एसडीएम (ईस्ट) इंडस्ट्रियल एरिया चंडीगढ़ में लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
इन नंबर के वाहन मालिकों को 1 सितंबर 2015 से एक महीने के भीतर संबंधित आरएलए ब्रांच में आवेदन करना होगा। निर्धारित समय तक एचएसआरपी नहीं लगवाने वाले वाहन मालिकों के खिलाफ चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन