{"_id":"a0abcda1c75f49e49d1e38c9fb115250","slug":"applications-invited-for-forest-guards","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोरेस्ट गार्ड बनना चाहते हैं तो करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोरेस्ट गार्ड बनना चाहते हैं तो करें आवेदन
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 12 Nov 2013 10:30 PM IST
विज्ञापन
वन एवं वन्य जीव सुरक्षा विभाग को और मजबूत करने के लिए पंजाब सरकार ने विभाग में 100 वन गार्ड भर्ती करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
इसके लिए सरकार ने आवेदन मांगे हैं। वन गार्डों की यह भर्ती ग्रीनिंग पंजाब मिशन का हिस्सा है जिसके तहत राज्य का वनों अधीन क्षेत्र मौजूदा सात फीसदी से बढ़ाकर 15 प्रतिशत करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
पंजाब सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि इसके लिए उमीदवार 19 नवंबर तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आनलाइन आवेदनों के अलावा अन्य किसी भी साधन द्वारा प्राप्त आवेदन स्वीकार नही किए जाएंगे।
विज्ञापन
उम्मीदवार ने 12वीं या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इस स्तर की शिक्षा हासिल की हो और उसने 10वीं तक पंजाबी पास की हो।
अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड, पंजाब की वेबसाइट-पर लाग ऑन कर सकते हैं।