फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Apart from working days in Haryana, fitness test of school buses will also be conducted during holidays

Haryana: छुट्टी के दिन भी होगा स्कूल बसों का फिटनेस-टेस्ट, सरकारी स्कूलों के वाहनों की भी होगी जांच

Tue, 16 Apr 2024 12:30 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 16 Apr 2024 12:30 PM IST
सार

परिवहन आयुक्त की ओर से जारी पत्र में लिखा है कि 17, 20, 21, 27 और 28 अप्रैल को अवकाश के दिनों में भी स्कूल बसों का फिटनेस टेस्ट किया जाएगा। फिटनेस सर्टिफिकेट के लिए जिले में गठित बोर्ड की ओर से सभी मापदंडों पर खरा पाए जाने पर सर्टिफिकेट दिया जाएगा। 

विज्ञापन
Apart from working days in Haryana, fitness test of school buses will also be conducted during holidays
हरियाणा में स्कूल बसों की जांच - फोटो : फाइल

विस्तार

हरियाणा में कार्य दिवसों के अलावा अप्रैल में अवकाश के दिनों में भी स्कूल बसों का फिटनेस टेस्ट किया जाएगा। नियमों पर खरा पाए जाने पर बसों को फिटनेस सर्टिफिकेट दिया जाएगा। इस संबंध में परिवहन आयुक्त ने सभी जिला परिवहन अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके अलावा शिक्षा विभाग सरकारी स्कूलों में बच्चों को स्कूल लाने और ले जाने वाले वाहनों की भी जांच कराएगा। इसके भी आदेश जारी कर दिए गए हैं। निशुल्क विद्यार्थी परिवहन सुरक्षा योजना के तहत प्रदेश के 22 ब्लॉक के 1838 स्कूलों में यह सुविधा उपलब्ध है। प्रदेश में 35,014 बच्चे इसका लाभ उठा रहे हैं।

विज्ञापन


परिवहन आयुक्त की ओर से जारी पत्र में लिखा है कि 17, 20, 21, 27 और 28 अप्रैल को अवकाश के दिनों में भी स्कूल बसों का फिटनेस टेस्ट किया जाएगा। फिटनेस सर्टिफिकेट के लिए जिले में गठित बोर्ड की ओर से सभी मापदंडों पर खरा पाए जाने पर सर्टिफिकेट दिया जाएगा। जिस जिले में हरियाणा रोडवेज का फोरमैन व एमवीआई उपलब्ध नहीं होगा, वहां पर रोडवेज का वर्क्स-मैनेजर बोर्ड का हिस्सा होगा।
विज्ञापन


दूसरी ओर, शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किया है कि प्रदेश के 22 ब्लाॅक में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर निशुल्क विद्यार्थी परिवहन सुरक्षा योजना 16 जनवरी से लागू है। अधिकारियों से कहा गया है कि वह स्कूलों का निरीक्षण कर बच्चों को लाने-ले जाने वाले वाहनों की जांच करें। शिक्षा अधिकारियों से कहा गया है कि वह एक सप्ताह में शपथ पत्र के साथ अपनी रिपोर्ट दें। जिन स्कूलों में नियमों का पालन नहीं किया जा रहा, उन पर कार्रवाई की जाए। झज्जर के जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष भारद्वाज ने बताया कि कई सरकारी स्कूलों में रोडवेज बसें लगी हैं। यदि दूसरे वाहन लगे हैं तो उनकी भी जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमियां दूर करने के लिए मिला 10 दिन का समय
हरियाणा प्रोग्रेसिव स्कूल कॉन्फ्रेंस के पदाधिकारियों ने परिवहन मंत्री असीम गोयल से मुलाकात कर नियम पूरा करने के लिए दस दिन का समय मांगा। मंत्री के निर्देश पर चंडीगढ़ नए सचिवालय में परिवहन विभाग के प्रधान सचिव नवदीप सिंह विर्क और शिक्षा विभाग की एसीएस जी अनुपमा के साथ संगठन के पदाधिकारियों की बैठक हुई। करीब एक घंटे चली बैठक के बाद हरियाणा प्रोग्रेसिव स्कूल कांफ्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चंद्र ने कहा कि परिवहन विभाग की ओर से स्कूल बसों के दस्तावेज पूरे करने के लिए 10 दिन का समय दिया है। इसके बाद ही विभाग चेकिंग अभियान चलाएगा और कमियां मिलने पर वाहनों को जब्त किया जाएगा। बैठक में मंत्री के भाई रितेष गोयल, प्रशांत मुंजाल, डिपिन राय, विभु भटनागर, राजीव कुमार, दीपक कुमार, प्रवक्ता सौरभ कपूर मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed