फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Anvi Agrawal became brand ambassador of Selfie With Daughter

'सेल्फी विद डॉटर' की ब्रांड अंबेसडर बनीं अनवी अग्रवाल, बोलीं- शिक्षा के प्रति लड़कियों को करूंगी प्रोत्सहित

Tue, 09 Jun 2020 07:06 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 09 Jun 2020 07:06 PM IST
विज्ञापन
Anvi Agrawal became brand ambassador of Selfie With Daughter
अनवी अग्रवाल

हरियाणा के जींद जिले के बीबीपुर गांव से शुरू होकर दुनिया के 77 देशों तक पहुंचे 'सेल्फी विद डॉटर' अभियान में सेल्फी पर हस्ताक्षर के लिए पहली बार किसी कामन (सामान्य) चेहरे का चयन किया गया है। 'सेल्फी विद डाटर' के हस्ताक्षर अभियान के लिए सिंगल गर्ल चाइल्ड के तौर पर करनाल की मूल निवासी चंडीगढ़ के कार्मल कान्वेंट स्कूल की दसवीं कक्षा की छात्रा अनवी अग्रवाल का चयन हुआ है।

विज्ञापन


'सेल्फी विद डाटर' कंपेन एंड फाउंडेशन की ओर से सेल्फी विद डाटर डे पर मंगलवार को अनवी अग्रवाल के नाम की घोषणा की गई। अभी तक किसी भी सेल्फी पर विश्व विख्यात हस्तियों के रूप में स्टार गर्ल साइना नेहवाल, गीता फौगाट, मनु भाकर, दीपा मलिक और साक्षी मलिक के हस्ताक्षर होते थे लेकिन इस बार ओपन एंट्री के जरिए सामान्य चेहरे की तलाश की गई। करीब 1200 प्रविष्टियों में विजेता के तौर पर अनवी अग्रवाल को पहली बार यह अवसर मिला है। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- पुलिस टीम पर किसान ने किए 100 फायर, हेड कांस्टेबल की मौत, दो घायल, बुलाने पड़े कमांडो
विज्ञापन
विज्ञापन


सेल्फी विद डाटर कंपेन एंड फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं बीबीपुर के पूर्व सरपंच सुनील जागलान ने करीब पांच साल पहले सेल्फी विद डाटर की मुहिम शुरू की थी। भारत और विदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ बार इस मुहिम की तारीफ कर चुके हैं। तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी भी फाउंडेशन की इस मुहिम से जुड़े हुए हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राज्य में 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' अभियान बखूबी चला रखा है। मेवात की पांच लड़कियां सेल्फी विद डाटर अभियान की ब्रांड अंबेसडर हैं, जिन्होंने विषम परिस्थितियों में आगे बढ़ते हुए काम किया। 


फाउंडेशन की वेबसाइट पर जो भी सेल्फी अपलोड होगी और अपलोड करने के बाद जब उसे डाउनलोड किया जाएगा तो उस पर किसी बड़ी हस्ती के नहीं बल्कि सामान्य चेहरे के तौर पर अनवी अग्रवाल के हस्ताक्षर नजर आएंगे। अनवी अग्रवाल ने अपने चयन के बाद लड़कियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में काम करने की बात कही। 

संयुक्त राष्ट्र संघ वूमेन की भारत में अध्यक्ष निष्ठा सत्यम और नेशनल प्रतिनिधि पूजा सिंह ने अनवी अग्रवाल को बधाई दी। मेरे यार सुदामा रे गीत फेम विधि देसवाल और डा. केजी वानखेड़े ने इसे फाउंडेशन की आम लड़कियों को प्रोत्साहित करने की बड़ी मुहिम बताया। फाउंडेशन के अध्यक्ष सुनील जागलान ने कहा कि जल्द ही पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी सभी ब्रांड अंबेसडर और अनवी अग्रवाल को एक समारोह में सम्मानित करेंगे। उनके अनुसार इस बार का सेल्फी विद डाटर दीनबंधु सर छोटू राम को समर्पित रहा, जिन्होंने अपनी दोनों बेटियों को हर क्षेत्र में प्रोत्साहित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed