{"_id":"5bfaab8abdec2241bb51cebe","slug":"antisocial-elements-have-damaged-statue-of-ambedkar-in-ambala","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के अंबाला में असामाजिक तत्वों ने आंबेडकर की प्रतिमा की क्षतिग्रस्त, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा के अंबाला में असामाजिक तत्वों ने आंबेडकर की प्रतिमा की क्षतिग्रस्त, मामला दर्ज
अंबाला, भाषा
Updated Sun, 25 Nov 2018 07:33 PM IST
विज्ञापन
भीमराव आंबेडकर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के अम्बाला जिले के बरारा के निकट ददौर गांव में कुछ अज्ञात असामाजिक तत्वों ने भीमराव आम्बेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने रविवार को बताया कि यह घटना शनिवार की रात हुई और आज सुबह इसकी जानकारी मिली जब एक ग्रामीण ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस उपाधीक्षक सुधीर तनेजा मौके पर पहुंच गए हैं। उन्होंने घटना से रोष में आये ग्रामीणों को शांत कराया।
विज्ञापन
अधिकारी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि आरोपियों को जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इससे पहले भी बरारा के निकट कल्पी गांव में कुछ असामाजिक तत्वों ने आम्बेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया था। पुलिस ने बताया कि ताजा मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है ।
विज्ञापन