फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Antibodies found in more than 83 percent health workers in Punjab

कोरोना: तीसरी लहर से पहले खुलासा, पंजाब में 83.25 फीसदी स्वास्थ्यकर्मियों में मिली एंटीबॉडी

Wed, 28 Jul 2021 12:11 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 28 Jul 2021 12:11 AM IST
सार

कोरोना की संभावित तीसरी लहर से पहले पंजाब में स्वास्थ्यकर्मी सुरक्षित हैं। दरअसल, आईसीएमआर के सीरो सर्वे में राज्य के 83.25 फीसदी स्वास्थ्यकर्मियों और 63.15 फीसदी आबादी में एंटीबॉडी मिली है। आईसीएमआर ने पंजाब के चार जिलों में सीरो सर्वे किया था। 

विज्ञापन
Antibodies found in more than 83 percent health workers in Punjab
फाइल फोटो। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पंजाब में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की संभावनाओं के बीच पंजाब के स्वास्थ्यकर्मी सबसे सुरक्षित हैं। आईसीएमआर (भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद) द्वारा पंजाब के चार जिलों में कराए गए सीरो सर्वे में 83.25 प्रतिशत स्वास्थ्य कर्मचारियों में एंटीबॉडी मिली हैं। सर्वेक्षण की रिपोर्ट में 63.15 प्रतिशत आबादी में कोरोना एंटीबॉडी बन चुकी हैं। अन्य जिलों की अपेक्षा लुधियाना में सबसे अधिक 71 प्रतिशत आम जनसंख्या में एंटीबॉडी पाई गई है।

विज्ञापन


पंजाब के चौथे सीरो सर्वे के लिए जून में गुरदासपुर, लुधियाना, पटियाला और जालंधर में स्वास्थ्य कर्मचारियों के कुल 400 नमूने लिए गए थे। रिपोर्ट के अनुसार चारों जिलों के कुल 67.2 फीसदी लोगों में कोरोना वायरस की एंटीबॉडी पाई गई है। सबसे ज्यादा गुरदासपुर के 87 प्रतिशत स्वास्थ्य कर्मचारियों में एंटीबॉडी मिली है। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू का भी मानना है कि इस सर्वेक्षण के नतीजों के अनुसार लोगों में कोविड एंटीबॉडी की मौजूदगी का संकेत मिला है जिसका अर्थ है कि पंजाब में दर्ज किए आंकड़ों की अपेक्षा केस बहुत अधिक थे। पंजाब की आबादी में कोविड के प्रसार की संभावना को देखते हुए उन्होंने अपील की है कि पंजाब सरकार द्वारा कोविड संबंधी जारी हिदायतों का पालन किया जाए जब तक सारी आबादी का दो खुराक के साथ टीकाकरण नहीं हो जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटियाला में सबसे ज्यादा खतरा
तीसरी लहर के दौरान राज्य के पटियाला जिले में सबसे ज्यादा खतरा है। सीरो सर्वे की रिपोर्ट के अनुसार पटियाला में सबसे अधिक नमूने लिए गए लेकिन एंटीबॉडी मात्र 52 प्रतिशत लोगों में ही मिली। रिपोर्ट के अनुसार पटियाला को आने वाले दिनों में कोरोना वायरस के नमूने बढ़ाने होंगे या फिर कम समय में ज्यादा लोगों के कोरोना का टीका लगाना होगा। जालंधर में करीब उतने ही सैंपल हुए, लेकिन 65.6 फीसदी लोगों में एंटीबॉडी मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed