फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Anti-India propaganda on Pakistan TV channels

न्यूजीलैंड से भारत की हार के बाद पाक की शर्मनाक हरकत, चैनलों पर शुरू किया ऐसा प्रचार

Thu, 11 Jul 2019 04:20 AM IST
ajay kumar अशोक नीर, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
अशोक नीर, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 11 Jul 2019 04:20 AM IST
विज्ञापन
Anti-India propaganda on Pakistan TV channels
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : social Media

मैनचेस्टर में भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेले गए सेमीफाइनल मैच के दौरान बीते रेफरेंडम-2020 के नाम पर पंजाब में अलगाववादी मुहिम को पुनर्जीवित करने का प्रयास कर रही 'सिख फॉर जस्टिस' संस्था के सदस्यों के खालिस्तान के नारे लगाने के बाद पाकिस्तान के टेलीविजन चैनलों ने एक बार फिर भारत विरोधी प्रचार शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन


खालिस्तान समर्थक गोपाल चावला ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें पाकिस्तान टीवी की एक एंकर ऑपरेशन ब्लू स्टार के बाद के हालत को खालिस्तानी मूवमेंट के साथ जोड़ कर सिखों को भड़काने का प्रयास कर रही है। इस वीडियो में एंकर भारत को एक बार फिर टुकड़े-टुकड़े होने का खतरा बताते हुए मैनचेस्टर में खालिस्तानियों की ओर से लगाए गए नारे का उल्लेख करती है। 
विज्ञापन


इस महिला एंकर ने रेफरेंडम-2020 का जिक्र करते हुए कहा की सिखों ने भारत से आजादी की मांग एक बार फिर शुरू कर दी है। पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा साहिबान के रखरखाव में किए जा रहे सुधारों का शोर मचा कर भी सिखों की हमदर्दी लेने का प्रयास पाक कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि बीती बैशाखी के अवसर पर 'सिख फॉर जस्टिस' कानूनी सलाहकार गुरपतवंत सिंह पन्नू ने गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब में रेफरेंडम-2020 की भर्ती के लिए एक सदस्यता अभियान शुरू करने के प्रयास भी किए थे। 

भारत सरकार के दबाव के बाद पाकिस्तान सरकार ने पन्नू को इस कैंप को लगाने कि आज्ञा नहीं दी थी। 'सिख फॉर जस्टिस' में शामिल परमजीत पम्मा रोपड़ का रहने वाला है।

पम्मा के विरुद्ध रोपड़ में कई मामले दर्ज है। आजकल वह लंदन में शरण लिए हुए है। इसके संबंध बब्बर खालसा के साथ भी है। पम्मा कई बार पाकिस्तान में शरण लिए हुए खालिस्तानियों के साथ मीटिंग कर चुका है।   

करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन में मिलेंगे मोदी-इमरान
एक तरफ पाकिस्तान टीवी चैनल खालिस्तान मूवमेंट को उकसाने के लिए हर हथकंडा प्रयोग कर रहे हैं। दूसरी तरफ करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के बीच पहली मुलाकात होने का प्रचार शुरू कर दिया है। पाकिस्तान के चैनलों में इस बात का प्रचार किया जा रहा है कि करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन 2 नवंबर को होगा। 

भारत की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व पाकिस्तान की ओर से इमरान खान उद्घाटन करेंगे। बाद में दोनों प्रधानमंत्री करतारपुर कॉरिडोर के रास्ते चल कर एक दूसरे से मिलेंगे।

कई टीवी चैनलों ने इस बात का भी प्रचार शुरू कर दिया है कि इस मुलाकात के बाद दोनों देशों के बीच कई वर्षों से बंद पड़ी द्विपक्षीय वार्ता के रास्ते भी खुलेंगे। भारत की तरफ से अभी तक करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन में प्रधानमंत्री के शामिल होने के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed