फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ansar burney will come to india, dalbir kaur criticized

पाकिस्तान से बर्नी आए तो काले झंडे मैं दिखाउंगी: दलबीर

Fri, 07 Aug 2015 10:01 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 07 Aug 2015 10:01 AM IST
विज्ञापन
ansar burney will come to india, dalbir kaur criticized

सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के रिलीज होने के बाद पाक बार्डर कॉस गई गीता की वापसी की अटकलें तेज हो गई हैं। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की पहल के बाद पाक के मानवाधिकार कार्यकर्ता अंसार बर्नी ने 2 सितंबर को भारत आने की बात कही है।

विज्ञापन


पाकिस्तान के पूर्व मानव अधिकार मंत्री और मानव अधिकार कार्यकर्ता अंसार बर्नी के सितंबर में भारत आने का विरोध शुरू हो गया। कई साल तक पाकिस्तान की जेल में बंद रहे सर्बजीत सिंह की बहन दलबीर कौर ने मांग की है कि बर्नी को वीजा जारी न किया जाए। इसके साथ ही दलबीर कौर ने पाकिस्तान में रह रही भारतीय लड़की गीता को गोद लेने की भी घोषणा की।
विज्ञापन


दलबीर कौर ने आरोप लगाया कि बर्नी पाकिस्तान में बंद या भटक कर गए लोगों की मदद के नाम पर भारतीयों को गुमराह करते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बर्नी भारत आए तो वह काले झंडों से विरोध करेगी। बर्नी ने गीता के लिए कोई काम नहीं किया है। वह केवल मीडिया में बयान देकर वाहवाही लूटने के जुगाड़ में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बर्नी ने उन्हें सरबजीत बचाओ अभियान को लेकर गुमराह किया था। उसे अब दोबारा भारतीयों को बेवकूफ बनाने की अनुमति नहीं दी जा सकती।  उन्होंने आरोप लगाया कि सरबजीत बचाओ अभियान के अंतर्गत बर्नी ने उससे 25 करोड़ रुपये मांगे थे। दिल्ली के एक होटल में हुई बैठक के दौरान उसने उन्हें धमकाया था।

ह्यूमन राइट्स आर्गनाइजेशन का दलबीर कौर पर पलटवार

ansar burney will come to india, dalbir kaur criticized

ह्यूमन राइट्स आर्गनाइजेशन के हवा सिंह तंवर ने कहा है कि वह बर्नी को भारत आने पर पूरा समर्थन करेंगे। दलबीर कौर बर्नी के खिलाफ गलत प्रचार कर रही हैं।

दलबीर कौर गीता मामले में अपने कथित स्वार्थों को हल करना चाहती है, जिसमें वह कामयाब नहीं होगी। बर्नी सही ढंग से गीता की पैरवी कर रहे हैं। सर्बजीत के मामले में भी बर्नी ने बहुत जद्दोजहद की थी।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में रह रही भारतीय लड़की गीता के अभिभावक होने का दावा करने वाले अमृतसर के एक दंपति के दावों की जांच मानव अधिकार संगठन अंसार बर्नी ट्रस्ट और भारत में सहयोगी संगठन अखिल भारतीय ह्यूमन राइट्स आर्गनाइजेशन जांच करेंगे। इसके लिए परिवार के सदस्यों का डीएनए टेस्ट भी करवाना पड़ा तो करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed