फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Another IPS gives complaint against Home Secretary in Haryana

Haryana News: गृह सचिव के खिलाफ एक और आईपीएस ने खोला मोर्चा, गृह मंत्री विज को भेजी शिकायत, जानें पूरा मामला

Fri, 03 Nov 2023 09:44 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 03 Nov 2023 09:44 PM IST
सार

प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज, एससी-एसटी आयोग, प्रदेश के मुख्य सचिव, सीएम के मुख्य प्रधान सचिव और प्रधान सचिव को भेजी शिकायत में आईपीएस ने आरोप लगाया कि उनको आईजी होमगार्ड के पद पर लगाया गया है, जबकि ऐसा कोई पद ही नहीं है।

विज्ञापन
Another IPS gives complaint against Home Secretary in Haryana
हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज। - फोटो : फाइल

विस्तार

हरियाणा के गृह सचिव टीवीएसएन प्रसाद की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। आईपीएस राजेंद्र मीणा के बाद अब आईजी स्तर के एक और आईपीएस ने एसीएस के खिलाफ शिकायत दी है। शिकायत में आरोप लगाया गया कि एसीएस अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं और उनको व परिवार को परेशान किया जा रहा है। हालांकि, एसीएस टीवीएसएन प्रसाद का कहना है कि सभी आरोप निराधार हैं।

विज्ञापन


प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज, एससी-एसटी आयोग, प्रदेश के मुख्य सचिव, सीएम के मुख्य प्रधान सचिव और प्रधान सचिव को भेजी शिकायत में आईपीएस ने आरोप लगाया कि उनको आईजी होमगार्ड के पद पर लगाया गया है, जबकि ऐसा कोई पद ही नहीं है। इसके अलावा, यहां पर लगाने के बाद उनकी सिक्योरिटी हटा दी गई है, जबकि प्रदेश के अन्य आईपीएस अधिकारियों को पास सिक्योरिटी है। इसलिए उनकी सुरक्षा की भी समीक्षा की जाए। इस बारे में वह पहले भी अनिल विज को पत्र लिख चुके हैं।
विज्ञापन


गौर हो कि इससे पहले आईपीएस राजेंद्र मीणा ने भी एसीएस पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे। उधर, गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद का कहना है कि सभी आरोप बेबुनियाद हैं। न तो मैं सिक्योरिटी तय करता हूं और न ही नियुक्ति, ये मामले सरकार तय करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed