फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Another CBI charge sheet against Bhipinder singh Hooda

पूर्व सीएम हुड्डा पर और कसा CBI का शिकंजा, एक और चार्जशीट तैयार

Sun, 04 Feb 2018 12:57 AM IST
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 04 Feb 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
Another CBI charge sheet against Bhipinder singh Hooda
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा - फोटो : File Photo
हरियाणा में अपना राजनीतिक रसूख बढ़ाने की तैयारी में जुटे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ मानेसर भूमि घोटाले के बाद सीबीआई ने एक और चार्जशीट तैयार कर ली है। सूत्रों के मुताबिक पंचकूला में औद्योगिक प्लॉट आवंटन मामले में भी सीबीआई जल्द ही कोर्ट में चार्जशीट फाइल करेगी। इस मामले में जांच का काम तकरीबन पूरा हो चुका है।
विज्ञापन


इस मामले सीबीआई की दिल्ली टीम पंचकूला के सेक्टर 6, 11 और 17 सहित कुल 17 जगह पर छापामारी कर चुकी है। पंचकूला स्थित हुडा कार्यालय में रेड कर रिकार्ड भी जब्त कर लिया गया है। 
विज्ञापन


यह है मामला 
पूर्व सरकार के कार्यकाल के दौरान वर्ष 2011 में पंचकूला में औद्योगिक प्लॉट आवंटित करने के लिए आवेदन मांगे गए थे। ये प्लॉट 496 स्क्वायर मीटर से लेकर 1280 स्क्वायर मीटर तक के थे,  जिसके लिए हुडा के पास 582 आवेदन आए थे। अलॉटमेंट के लिए 14 का चयन किया गया था। आरोप था कि इस आवंटन में जमकर भाई-भतीजावाद हुआ था। पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने ये प्लॉट अपने चहेतों और करीबी रिश्तेदारों को दिए। भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही इस मामले की जांच विजिलेंस ब्यूरो को सौंप दी थी। इसे बाद में सीबीआई को दे दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed