फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   another accused avtar singh of amritsar blast arrested by punjab police

अमृतसर बम धमाके का दूसरा आरोपी गिरफ्तार, 7 दिन का रिमांड, सामने आया इटली और दुबई कनेक्शन

Sat, 24 Nov 2018 05:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 24 Nov 2018 05:47 PM IST
विज्ञापन
another accused avtar singh of amritsar blast arrested by punjab police
आरोपी को कोर्ट ले जाती पुलिस

अमृतसर के निरंकारी भवन में हुए बम धमाके का दूसरा आरोपी भी पुलिस गिरफ्त में आ गया है। इस बात की जानकारी पंजाब पुलिस के डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। उन्होंने कहा कि वारदात में फरार आरोपी अवतार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही हमले के पीछे इटली और दुबई का कनेक्शन सामने आया है। डीजीपी ने कहा कि विदेशों में बैठे लोगों ने लोकल युवाओं को शह दी। बम धमाके में पकड़े गए दोनों आरोपियों का इससे पहले कोई अपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। बम धमाके में दुबई में रह रहा जाबेद और इटली में रहे परमजीत सिंह बाबा का नाम सामने आया है। 

विज्ञापन


बता दें कि अमृतसर के अदलीवाल गांव स्थित निरंकारी भवन में ग्रेनेड से हमला किया गया था। इसमें तीन लोगों की जान गई थी और  20 घायल हुए। हमला बाइक पर सवार दो लोगों ने किया था। इसके बाद से ही पूरे पंजाब में आरोपियों के धर पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही थी। हालांकि पहले आरोपी को पुलिस ने 72 घंटे में धर दबोचा था। 
विज्ञापन


 पुलिस ने आरोपी अवतार सिंह को अजनाला की ड्यूटी मजिस्ट्रेट राधिका पूरी की अदालत में पेश किया। अदालत ने अवतार सिंह को 7 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है । पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच अवतार सिंह को अदालत में पेश किया। पुलिस अवतार सिंह को बख्तरबंद गाड़ी में लेकर अदालत पहुंची। रिमांड मिलने के बाद पुलिस उसे अज्ञात स्थान पर ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमृतसर देहाती पुलिस एसपी (डी) हरपाल सिंह ने मीडिया से कहा कि अवतार सिंह से पूछा जाएगा कि वह इटली में रहने वाले बाबा परमजीत के संपर्क में कब और कैसे आया। हमले के एक अन्य आरोपी बिक्रम सिंह को कुछ दिन पहले ही अरेस्ट कर लिया गया था। वह पांच दिन के पुलिस रिमांड पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed