{"_id":"68e529d4edee2aa1fe0a9afb","slug":"another-accused-arrested-in-firing-case-chandigarh-news-c-61-1-kot1001-103279-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: गोलीकांड मामले में एक और आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: गोलीकांड मामले में एक और आरोपी काबू
Tue, 07 Oct 2025 08:25 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Updated Tue, 07 Oct 2025 08:25 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पठानकोट। शहर की उच्ची पुली के पास हुए गोलीकांड मामले में थाना डिवीजन नंबर. 2 पुलिस ने एक और आरोपी को काबू किया है। आरोपी से एक पिस्टल, तीन कारतूस व 20 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपी ने हमलावरों के हथियार को अपने पास रखा हुआ था। आरोपी की पहचान सचिन निवासी बहरामपुर जिला गुरदासपुर के रूप में हुई है।
डीएसपी ने बताया कि मानव व दलबीर ने एक युवक पर फायरिंग की थी। वारदात के बाद दलबीर ने 32 बोर की पिस्टल और कारतूस सचिन को छिपाने के लिए दिए थे। पुलिस इस मामले में अब तक 12 आरोपियों को काबू कर चुकी है। इनके 13वें साथी की पुलिस तलाश कर रही है।