{"_id":"6259d247d2c3a370ae1694c3","slug":"another-accused-arrested-in-bouncer-meet-murder-case-chandigarh-news-pkl4477711149","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाउंसर मीत हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाउंसर मीत हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
चंडीगढ़। ऑपरेशन सेल ने बाउंसर अमित शर्मा उर्फ मीत हत्याकांड में शामिल एक और आरोपी को पिस्टल के साथ दबोचा है। आरोपी की पहचान जीरकपुर निवासी सतनाम सिंह (26) के रूप में हुई है। वह एक सोसाइटी में सुरक्षाकर्मी के तौर पर तैनात था। सतनाम सिंह गैंगस्टर गगनदीप का गुर्गा बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में बुड़ैल जेल भेज दिया गया।
चार दिन की रिमांड खत्म होने के बाद वीरवार को गैंगस्टर गगनदीप उर्फ गगन को पुलिस अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज चुकी है। बीते शनिवार को ऑपरेशन सेल ने गगन को पिस्टल और पांच कारतूूस के नयागांव स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया था। गगन के पिता पंजाब पुलिस में एएसआई हैं। ऑपरेशन सेल पिछले दो महीने में 7 गैंगस्टरों को गिरफ्तार कर चुकी है।
गगन से पूछताछ के बाद सतनाम को दबोचा, मनी से लिए थे हथियार
गगनदीप ने पूछताछ में पुलिस को बताया था कि उसे जीरकपुर निवासी अमनदीप सिंह उर्फ मनी उर्फ टोपी ने दो पिस्टल दी थी। इनमें से एक पिस्टल उसने सतनाम सिंह को दी। इसके बाद ऑपरेशन सेल ने सतनाम सिंह को सेक्टर-28 से गिरफ्तार कर लिया। उससे .32 बोर की पिस्टल और मैग्जीन बरामद की है। सतनाम ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने बचाव के लिए हथियार रखे थे। पुलिस मनी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। मनी की गिरफ्तारी के बाद खुलासा होगा कि आखिर ये हथियार कहां से आए थे। उधर मनी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अदालत में अग्रिम जमानत याचिका लगाई थी दो खारिज हो चुकी है।
विज्ञापन
ओपन एफआईआर में अब तक पांच गिरफ्तारी
सेक्टर-26 थाने में 16 मार्च को दर्ज ओपन एफआईआर में ऑपरेशन सेल की ओर से सात गैंगस्टरों और उनके गुर्गों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें लॉरेंस बिश्नोई के करीबी सेक्टर-33 निवासी गैंगस्टर इंद्रपीत उर्फ पैरी, दीपक उर्फ दीपू बनूड़, मोहाली के गांव नडियाली निवासी सिमरनजोत, गगनदीप सिंह उर्फ गगन और सतनाम सिंह शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि गैंगस्टरों के संपर्क या उनके साथ अपराध में कोई शामिल हुुआ तो उसे ओपन एफआईआर के तहत गिरफ्तार किया जाएगा।
2017 में सकेतड़ी मंदिर के सामने की थी बाउंसर मीत की हत्या
8 मई 2017 को बाउंसर अमित शर्मा उर्फ मीत अपनी मां के साथ सकेतड़ी स्थित मंदिर गया था तभी छत बनूड़ निवासी लाडी, जीरकपुर निवासी मनी और नयागांव निवासी मनीष ने उसकी गाड़ी की हवा निकाल दी। इसके बाद जब मीत मंदिर से बाहर आया तो आरोपियों ने गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी। इस मामले में एक आरोपी गुरी फरार है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया था कि मीत की हत्या उन्होंने गगनदीप के कहने पर की थी। इस मामले में पुलिस ने हथियार देने, पहुंचाने और साथ देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर रही है। इसी मामले में सतनाम सिंह की भी गिरफ्तारी हुई है।