फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Announcements for Female Workers by Hooda Govt

महिला श्रमिकों को मुख्यमंत्री हुड़्डा ने दिया ये तोहफा

Wed, 11 Jun 2014 10:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 11 Jun 2014 10:41 AM IST
विज्ञापन
Announcements for Female Workers by Hooda Govt

हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने राज्य में भवन निर्माण में लगी महिला श्रमिकों के लिए ‘मुख्यमंत्री महिला निर्माण श्रमिक सम्मान’ नामक एक नई योजना लागू करने की घोषणा की है।

विज्ञापन


योजना के तहत उन्हें 5100 रुपये की वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने प्रसूति के लिए दी जाने वाली 5000 रुपये की वित्तीय सहायता को बढ़ाकर30 हजार रुपये करने की भी घोषणा की है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने यह घोषणा यहां आयोजित हरियाणा भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कामगार कल्याण बोर्ड की 11वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए की। बैठक में महिला श्रमिकों को रबड़ मैट्रेस, रसोई के बर्तन तथा सैनेट्री नैपकीन इत्यादि के लिए 5100 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कामगारों के लिए भी ये घोषणाएं

Announcements for Female Workers by Hooda Govt

हुड्डा ने भवन निर्माण कामगारों के लिए कई नई योजनाओं की भी घोषणा की है। गैरपंजीकृत कामगारों की मृत्यु पर दी जाने वाली वित्तीय सहायता को 50 हजार से बढ़ाकर एक लाख रुपये, कामगारों की पेंशन 500 रुपये से बढ़ाकर एक हजार रुपये मासिक (जोकि वृद्धावस्था सम्मान भत्ते के अतिरिक्त होगी), विवाह राशि दो हजार से बढ़ाकर 11 हजार रुपये, महिलाओं को सिलाई मशीन के लिए एकमुश्त 3500 रुपये, कामगारों के शारीरिक/मानसिक रूप से अक्षम बच्चों को 2000 रुपये मासिक की वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाने तथा कामगारों को दो बेटियों की शादी के लिए कन्यादान राशि 30 हजार से बढ़ाकर 51 हजार रुपये करने की घोषणा की।

इसके अलावा कामगारों के बच्चों को 3 हजार रुपये से 15 हजार रुपये वार्षिक छात्रवृति और महिला श्रमिकों को प्रसूति के दौरान पूरक पोषाहार के लिए छह महीने तक एक हजार रुपये प्रति माह की वित्तीय सहायता भी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed