फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   announcement of new electricity rates in Punjab

तैयार रहें, बिजली फिर होने वाली है महंगी

Thu, 21 Aug 2014 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 21 Aug 2014 09:10 AM IST
विज्ञापन
announcement of new electricity rates in Punjab

आखिर वही हुआ, जिसकी संभावना थी। पंजाब में 2014-15 के लिए बिजली की नई दरें, पटियाला व तलवंडी साबो उप चुनाव के लिए वीरवार को होने वाले मतदान के एक दिन बाद शुक्रवार को घोषित होंगी। दरें आठ से 10 फीसदी बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन


2014-15 के टैरिफ की घोषणा के लिए पंजाब स्टेट इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन (पीएसईआरसी) प्रदेश सरकार से जारी हुए सब्सिडी से संबंधित पत्र का इंतजार कर रहा था। इसके प्राप्त होते ही नई बिजली दरें घोषित करने के लिए 22 अगस्त की तिथि तय कर दी गई है।
विज्ञापन


पीएसईआरसी की चेयरपर्सन रोमिला दुबे ने कहा कि सरकार ने कृषि क्षेत्र, बीपीएल, दलित परिवारों को मुफ्त में दी जाने वाली बिजली से संबंधित सब्सिडी देने पर औपचारिक सहमति का पत्र भेज दिया है। बता दें कि सब्सिडी से संबंधित पंजाब सरकार की मंजूरी का पत्र गत बुधवार को सिविल सचिवालय से चला था, लेकिन इसके कमीशन पहुंचने में एक हफ्ते का समय लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे सवाल खड़ा हुआ कि कहीं इस पत्र की धीमी रफ्तार के लिए पटियाला व तलवंडी साबो उप चुनाव तो जिम्मेदार नहीं हैं, क्योंकि सब्सिडी से संबंधित पत्र कमीशन पहुंचते ही 2014-15 के लिए नए बिजली टैरिफ की घोषणा होनी तय थी।

अगर यह घोषणा मतदान की तिथि 21 अगस्त से पहले हो जाती तो इसका प्रतिकूल असर अकाली-भाजपा गठबंधन के उम्मीदवारों के भविष्य पर पड़ सकता था, क्योंकि लोगों में इसका सीधा संदेश तो यही जाता कि सरकार ने बिजली दरें बढ़वा दीं।

बेशक, बिजली टैरिफ से सरकार का कोई लेना-देना नहीं होता और पीएसईआरसी एक स्वतंत्र एजेंसी के तौर पर इसका निर्धारण करती है। फिर भी विपक्ष इसे सरकार के खिलाफ इस्तेमाल कर सकता था।


इस आशंका के मुताबिक ही बात सामने आई और मतदान से एकदम पहले पत्र कमीशन पहुंचा। अब मतदान के अगले ही दिन नई दरों की घोषणा होने जा  रही है। ‘अमर उजाला’ ने इससे संबंधित खुलासा 19 अगस्त के अंक में ही कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed