{"_id":"df191017e807c48e998e82e01629275c","slug":"anmol-ratan-sidhu-bar-association-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनमोल रतन सिद्धू फिर बने बार ऐसोसिएशन के प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनमोल रतन सिद्धू फिर बने बार ऐसोसिएशन के प्रधान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 26 Apr 2014 10:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के प्रधान पद पर अनमोल रतन सिद्धू एक बार फिर काबिज हो गए। मतगणना में सिद्धू ने 1846 मत प्राप्त कर जीत हासिल की जबकि रंजन लखनपाल को 1025 मत मिले। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर निर्भय गर्ग ने 1571 मत हासिल कर विजय प्राप्त की।
विज्ञापन
एसोसिएशन के सचिव पद के लिए सौरव खुराना ने 1854 मत हासिल किए। संयुक्त सचिव के पद पर सनमजीत कौर ने 1279 मत प्राप्त कर कब्जा किया। दीपांकुर शर्मा ने 1537 मत हासिल कर कोषाध्यक्ष का चुनाव जीता। हाईकोर्ट के वीरवार को हुए चुनाव में 3655 मतों में से 2907 मत पड़े हैं।
विज्ञापन
एसोसिएशन के चुनाव में मतदान से लेकर मतगणना तक सभी काम शांतिपूर्वक संपन्न हुए। वीरवार को मतदान में इस बार अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और ट्रेजरर पद के अलावा बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के सदस्यों के लिए भी वोट डाले गए थे।
विज्ञापन