फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Anita became 'Dhanalakshmi', gold coin won in interesting competition

अनिता बनीं 'धनलक्ष्मी', रोचक प्रतियोगिता में जीता सोने का सिक्का

Mon, 05 Jun 2017 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 05 Jun 2017 09:19 AM IST
विज्ञापन
Anita became 'Dhanalakshmi', gold coin won in interesting competition
अमर उजाला और बिरला सन लाइफ ने किया था आयोजन
ट्राइसिटी की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए धनलक्ष्मी कार्यक्रम आयोजित किया गया। अमर उजाला और बिरला सन लाइफ की ओर से रविवार को चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड स्थित होटल सॉलिटियर एनएसी मनीमाजरा में आयोजित इस सेमीनार में बचत और आर्थिक विशेषज्ञों द्वारा महिलाओं को बेहतर निवेश के गुर सिखाए गए।
विज्ञापन


इस आयोजन के दौरान सेलिब्रिटी न्यूट्रीशियनिस्ट सरिता खुराना (खाना खजाना फेम) मुख्य अतिथि रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को अपने अधिकारों और उनको ट्रेनिंग के माध्यम से अपनी आजीविका अर्जित करने के लिए प्रेरित करना था।
विज्ञापन


इस मौके पर आयोजित मनोरंजक तंबोला खेल वीना सचदेवा ने खिलाया। तंबोला प्रतियोगिता में विजेता रहीं अनिता ने धनलक्ष्मी का खिताब जीता। अनिता को पुरस्कार में सोने का सिक्का प्रदान किया गया। प्रतियोगिता में दो नगद पुरस्कार भी दिए गए। ये पुरस्कार सरोज ग्रोवर और गुरजीत कौर ने जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सेमीनार में बिरला सनलाइफ पंचकूला के ब्रांच हेड कपिल कौशिक और ट्रेनिंग मैनेजर गुरवीर सिंह ने प्रतिभागी महिलाओं को प्रेरणादायक उद्बोधन दिया। साथ ही ये बताया कि किस तरह से महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकती हैं और बेहतर बचत कर सकती हैं। दोनों ने बताया कि महिलाओं को नौकरी और आजीविका कमाने के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है। वह चाहें तो घर बैठे ही काम कर सकती हैं। बिरला सन लाइफ इंश्योरेंस के माध्यम से वह आजीविका भी चला सकती हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed