{"_id":"fb800c43821be4fb5767ee4ee3e729eb","slug":"animal-sports-in-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई फुट के इस घोडे़ ने जीता लोगों का दिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाई फुट के इस घोडे़ ने जीता लोगों का दिल
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Mon, 07 Apr 2014 02:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उदय स्टड फार्म गांव बाकरपुर द्वारा गांव में गांव के लोगों के सहयोग से पहली बार घोड़ों की दौड़ कराई गई। इस मुकाबलों में भाग लेने वाले विजेताओं को करीब डेढ़ लाख रुपये नकद इनाम देकर सम्मानित किया गया।
दौड़ों के अलावा कई नसल की घोड़े और घोड़ियों को लोगों के सामने प्रदर्शित किए गए। वहीं समराला से आई घोड़ी ने अपने डांस से खूब तालियां बटौरी। मुकाबलों के दौरान ढाई फुट का घोड़ा मुख्य आकर्षण का केंद्र देखने को मिला।
फार्म के संचालक जतिंदर सिंह की अगुवाई में कराई गई इन दौड़ों का उद्घाटन प्रसिद्ध गायक एवं अभिनेता हरभजन मान ने किया। मान ने इस दौरान जतिंदर व उनकी पूरी टीम को इस समागम के लिए बधाई दी और घोड़ों की दौड़ों का लुत्फ भी उठाया।
विज्ञापन
समागम के संचालक मक्खन सिंह, अमरिंदर सिंह गिल और वरिंदर बैदवान ने बताया कि घोड़ों की कराई गई दौड़ों के दौरान विभन्न नसल के घोड़ों ने भाग लिया और नकद इनाम जीते। इस मौके पर पंच अजैब सिंह, भाजयुमो के जिला प्रधान जगदीप औजला भी मौजूद थे।
लाखों रुपये के घोड़े और घोड़ियां बनीं मुकाबले का हिस्सा
मोहाली। पटियाला के मेहताबगढ़ के सुखविंदर सिंह भी अपने घोड़े को लेकर प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आए। उन्होंने बताया कि उनके घोड़े की उम्र चार साल हैं। ये मरवाड़ी नस्ल का है।
वह इसे राज्यस्थान से खरीदकर 10 लाख रुपये में खरीद कर लाए थे। साथ ही घोड़े देखरेख का काफी ध्यान भी रखना पड़ता है। इसकी महीने की डाइट का पूरा खर्चा चालीस हजार रुपये आता है।
बुखरी गांव समराला से आए बलदेव सिंह ने बताया कि वह अपनी घोड़ी जो कि नुगरी नस्ल की है, को पहली बार प्रतियोगिता में प्रदर्शन के लिए लाए हैं। तीन साल उम्र की यह घोड़ी अपने डांस को लेकर इलाके में काफी मशहूर भी है। वह घोड़ी को अमृतसर से खरीदकर लाए थे, जिसकी कीमत 6 लाख रुपये है।
गांव चाचूमाजरा से अपनी 22 महीने की घोड़ी लेकर चरनजीत सिंह मुकाबले में भाग लेने के लिए आए। सिंह ने बताया कि वह पहली बार इसे लेकर आए हैं चप्पड़चिड़ी में लगाई गई प्रदर्शनी के घोड़ी पहले स्थान पर रही थी।
साथ ही यह कई मेलों की शोभा भी बन चुकी हैं। इसकी कीमत पंाच लाख के करीब हैं और इस पर महिने का खर्च कुल 40 से 50 हजार के करीब आता ह्रै।
बाकरपुर गांव में हुए घोड़ों के दौड़ के मुकाबले में दुराली निवासी गुरप्रीत सिंह का ढाई फुट का घोड़ा मुख्य आकर्षण का केंद्र देखने को मिला। हर कोई दर्शक इस घोड़े के साथ फोटो खिंचवाता देखा गया।
गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उनका यह घोड़ा पौनी नस्ल का है। वह इसे थाइलैंड से खरीदकर लाए थे। पूरे पंजाब भर में इस किस्म के तीन ही घोड़े हैं। इसमें से दो घोड़े डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल के फार्म पर हैं और एक उनके पास है। उन्होंने बताया कि इस घोड़े की उम्र 11 साल है और इसकी कीमत दो लाख रुपये है।