फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Anil Vij targeted Aam Aadmi Party After Bhagwant Mann became CM

भगवंत मान के सीएम बनने पर अनिल विज का तंज: कहा- आम आदमी पार्टी का जन्म धोखे से अन्ना आंदोलन से हुआ

Wed, 16 Mar 2022 06:56 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 16 Mar 2022 06:56 PM IST
सार

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने आम आदमी पार्टी पर बुधवार को निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का जन्म धोखे से अन्ना आंदोलन के हुआ है।  

विज्ञापन
Anil Vij targeted Aam Aadmi Party After Bhagwant Mann became CM
अनिल विज - फोटो : फाइल

विस्तार

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि आम आदमी पार्टी का जन्म धोखे से अन्ना हजारे के आंदोलन से हुआ। जो यह कहते हैं, करते नहीं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह पर दो करोड़ रुपये खर्च कर दिए गए। अन्ना हजारे आंदोलन के लिए धरने पर बैठे थे लेकिन इन लोगों ने राजनीतिक महत्वकांक्षाएं रखते हुए उनका इस्तेमाल किया। उसके बाद पार्टी बना ली।

विज्ञापन


पंजाब के लोगों ने इन्हें चुना है, आगे देखते हैं क्या होता है। भगवंत के शपथ ग्रहण समारोह में पार्किंग व्यवस्था के लिए 45 एकड़ गेहूं की फसल काट दी गई। आने वाला समय बताएगा कि पंजाब में यह पार्टी क्या करती है। कल तक केजरीवाल कहते थे कि दिल्ली का सारा प्रदूषण पंजाब की वजह से है, अब वह बताएं कि पंजाब की पराली जलेगी या नहीं। विज ने पांच राज्यों में कांग्रेस की हार पर भी चुटकी ली।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस का ओम भूर्भुवः स्वः होना तय है। चुनाव में हार वैसे तो कांग्रेस का अंदरूनी मामला है लेकिन तटस्थ होकर अगर बात की जाए तो कांग्रेस कुल मिलाकर खत्म हो चुकी है। अब यह एक-दूसरे के ऊपर दोषारोपण करके अपनी कमजोरियों को छिपाना चाहते हैं। वह इनसे कैसे निपटते हैं, यह उन पर निर्भर करता है। कांग्रेस की हार के लिए कभी जी-23 नेताओं का समूह तो कभी वंशवाद को जिम्मदार ठहराया जाता है। अब कौन दोषी है कौन नहीं, यह जनता देख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 साल के बच्चों का टीकाकरण अभियान सफल होगा
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योजनाबद्ध तरीके से बच्चों का टीकाकरण अभियान चलाया गया है। अन्य वर्गों की तरह ही 12 से 14 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकरण कार्यक्रम भी सफल होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed