फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Anil Vij say on attack on Sukhbir Badal in Amritsar thankfully the attacker was caught

शुक्र है कि हमलावर पकड़ा गया: सुखबीर पर हमले को लेकर बोले अनिल विज, देश में आग लगाना चाहते हैं राहुल गांधी

Wed, 04 Dec 2024 04:55 PM IST
अंकेश ठाकुर शुक्र है कि हमलावर पकड़ा गया: सुखबीर पर हमले को लेकर बोले अनिल विज, देश में आग लगाना चाहते हैं राहुल गांधी
शुक्र है कि हमलावर पकड़ा गया: सुखबीर पर हमले को लेकर बोले अनिल विज, देश में आग लगाना चाहते हैं राहुल गांधी Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 04 Dec 2024 04:55 PM IST
सार

गोल्डन टेंपल अमृतसर में शिअद नेता सुखबीर बादल पर गोली चलाए जाने की घटना पर हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने कहा कि शुक्र है कि हमलावर पकड़ा गया है। एजेंसियां घटना की जांच कर रही हैं।

विज्ञापन
Anil Vij say on attack on Sukhbir Badal in Amritsar thankfully the attacker was caught
अनिल विज - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब के अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले के लेकर दूसरे राज्यों के मंत्रियों के बयान भी आ रहे हैं। इस घटना को लेकर हर कोई अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है। 
विज्ञापन


हरियाणा सरकार के परिवहन मंत्री अनिल विज ने शिअद के अध्यक्ष व पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले को लेकर प्रतिक्रिया दी है। सुखबीर बादल पर गोली चलाए जाने पर हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने कहा कि शुक्र है कि हमलावर पकड़ा गया है। एजेंसियां घटना की जांच कर रही हैं कि हमला करने का मकसद क्या था। गहराई से उसकी जांच करने के बाद ही पता चलेगा कि हमला क्यों किया गया। 
विज्ञापन


https://publish.twitter.com/?query=https%3A%2F%2Ftwitter.com%2FAHindinews%2Fstatus%2F1864252976568914261&widget=Tweet

वहीं, अनिल विज ने कांग्रेस नेता व सांसद राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। बुधवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को संभल जाने से रोके जाने पर अनिल विज ने कहा कि राहुल गांधी फोटो सेशन के लिए गए थे। उन्होंने वहां फोटो खिंचवाई और वापस आ गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अनिल विज ने कहा कि सारा दिन राहुल गांधी पेट्रोल की कैनियां लेकर घूमते हैं। क्योंकि कहीं भी कोई मामला हो वहां आग लगाना चाहते हैं। वहां (संभल) एक दुर्घटना हुई, जिसे नियंत्रित कर लिया गया है। फिर वे (राहुल गांधी) वहां क्यों जाना चाहते हैं? वे देश में आग लगाना चाहते हैं? वे विपक्ष के नेता हैं, उन्हें जिम्मेदारी की बात करनी चाहिए। प्रशासन ने पूरा मामला शांत कर दिया है तो वहां जाने का क्या उद्देश्य है। लेकिन उन्हें आग लगाने की आदत है जब तक आग नहीं लगती तब तक उन्हें शांति नहीं मिलती। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed