फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Anil Vij said Neighboring states are affecting sex ratio of Haryana

हरियाणा में उठा लिंगानुपात का मुद्दा: विज बोले- पड़ोसी प्रदेश कर रहे प्रभावित, राज्यों के CM को लिखेंगे पत्र

Thu, 12 Jan 2023 09:14 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 12 Jan 2023 09:14 PM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्री विज ने महकमे के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि ऐसे क्षेत्रों की रिपोर्ट तैयार करें जो हरियाणा में लिंगानुपात को प्रभावित कर रहे हैं। यह जानकारी प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों को लिखित में दी जाएगी कि एक गली में 10-10 अल्ट्रासाउंड केंद्र क्या कर रहे हैं?

विज्ञापन
Anil Vij said Neighboring states are affecting sex ratio of Haryana
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज। - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

हरियाणा में लिंगानुपात का मुद्दा हमेशा से ही गर्म रहा है। सरकारों ने अभियान भी चलाया। सख्ती भी की मगर अब भी कई स्थानों पर लिंगानुपात की स्थिति खराब है। इसका कारण प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने पड़ोसी राज्यों को बताया। विज ने कहा कि हरियाणा के पड़ोसी राज्यों में अल्ट्रासाउंड की दुकानें खुली हैं, वहां से खतरा ज्यादा आ रहा है और हरियाणा के जिले भी वहीं से प्रभावित हैं। इसमें खासकर वे जिले हैं जो एनसीआर या अन्य राज्यों की सीमा से लगते हैं। ऐसे में अनिल विज ने दिल्ली व पंजाब का नाम तो नहीं लिया लेकिन बड़ा इशारा किया है। सिर्फ यही नहीं स्वास्थ्य मंत्री विज इस मुद्दे पर इन राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र भी लिखेंगे।  

विज्ञापन


एक गली में 10-10 अल्ट्रासाउंड
स्वास्थ्य मंत्री विज ने महकमे के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि ऐसे क्षेत्रों की रिपोर्ट तैयार करें जो हरियाणा में लिंगानुपात को प्रभावित कर रहे हैं। यह जानकारी प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों को लिखित में दी जाएगी कि एक गली में 10-10 अल्ट्रासाउंड केंद्र क्या कर रहे हैं? लिंगानुपात को लेकर बैठक ली गई है और उस पर कड़ा संज्ञान भी लिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि सभी अधिकारियों व सीएमओ के साथ बातचीत कर कार्य योजना बनाई गई है। इस पर पूरी सख्ती की जाएगी और प्रदेश के सभी अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर जांच लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन


अंबाला कैंट के जीएमएन कॉलेज में लगेगा गृह मंत्री का जनता दरबार
अनिल विज का जनता दरबार शनिवार को अंबाला छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के सामने स्थित जीएमएन कॉलेज में लगाया जाएगा। जनता दरबार में दोपहर एक बजे तक आने वाले फरियादियों की ही समस्याओं को सुना जाएगा। अत्याधिक सर्दी को देखते हुए जनता दरबार जीएमएन कॉलेज के मुख्य हॉल में होगा, ताकि प्रदेश के कोने-कोने से आनी वाली जनता का सर्दी से बचाव हो सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed