फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Anil Vij said I want suspension order DGP sent orders to SP of districts

Chandigarh News: अनिल विज बोले- मुझे सस्पेंशन आर्डर चाहिए, डीजीपी ने जिलों के एसपी को भेजे आदेश

Thu, 26 Oct 2023 01:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Anil Vij said I want suspension order DGP sent orders to SP of districts
लापरवाही बरतने वाले 372 जांच अधिकारियों के खिलाफ की जानी है कार्रवाई
विज्ञापन

डीजीपी, एडीजीपी क्राइम ने सीपी और एसपी को भेजे कार्रवाई के आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मामलों में लापरवाही बरतने वाले 372 जांच अधिकारियों को निलंबित कराने को लेकर गृह मंत्री अनिल विज ने सख्त रवैया अपना लिया है। विज ने इस संबंध में डीजीपी शत्रूजीत कपूर को फोन कर रहा है कि उन्हें टेबल पर सभी 372 जांच अधिकारियों के सस्पेंशन आर्डर चाहिए। इसके बाद डीजीपी ने गृह मंत्री के पत्र के बाद आगामी कार्यवाही के लिए संबंधित जिलों के एसपी को आदेश भेजे हैं। संभावना है कि वीरवार तक सभी को निलंबित कर रिपोर्ट गृह मंत्री के पास भेज दी जाएगी।
गौरतलब है कि विज ने दो दिन पहले लिखित में यह निर्देश जारी किए थे। 372 आईओ के पास 3229 केस लंबित हैं। इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए विज ने कई रिमाइंडर भी भेजे, लेकिन जांच अधिकारियों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद विज ने इनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। जिन जांच अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी है, उनमें गुरुग्राम में 60, फरीदाबाद 32, पंचकूला 10, अंबाला 30, यमुनानगर 57, करनाल 31, पानीपत 3, हिसार 14, सिरसा 66, जींद 24, रेवाड़ी 5, रोहतक 31 और सोनीपत में 9 आईओ शामिल हैं।
विज्ञापन

बाक्स
डीएसपी पर भी गिर सकती है गाज
विज ने पत्र में पत्र में लिखा है कि इन सभी जांच अधिकारियों को तुरंत निलंबित कर दिया जाए और उनके मामलों को एक महीने में अंतिम निपटान के लिए संबंधित डीएसपी को स्थानांतरित कर दिया जाए, अन्यथा उन अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल डीजीपी और एडीजीपी क्राइम ने विज के पत्र को संबंधित जिलों के पुलिस आयुक्तों और एसपी को भेज दिया है। जांच अधिकारियों को निलंबन की कार्यवाही संंबंधित जिलों से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed