फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Anil Vij said every allopathy doctor should be given training in Ayurveda

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का सुझाव: हर एलोपैथी चिकित्सक को दिया जाए आयुर्वेद का प्रशिक्षण, दृष्टिकोण अब बदलना होगा

Fri, 29 Apr 2022 12:10 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 29 Apr 2022 12:10 AM IST
सार

अनिल विज ने कहा कि योग का वैज्ञानिक अध्ययन होना चाहिए। इंटीग्रेशन ऑफ मेडिसिन का ऑल इंडिया बोर्ड भी बनाया जाना चाहिए ताकि अच्छी और सफल पद्धतियों को अपना कर लोगों को बेहतर इलाज दिया जा सके।

विज्ञापन
Anil Vij said every allopathy doctor should be given training in Ayurveda
अनिल विज - फोटो : फाइल

विस्तार

हरियाणा के स्वास्थ्य एवं आयुष मंत्री अनिल विज ने कहा कि हर एलोपैथी चिकित्सक को आयुर्वेद का एक साल का प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए। अपना उदाहरण देते हुए विज ने कहा कि उनके मामले में एलोपैथी चिकित्सकों ने हाथ खड़े कर दिए थे लेकिन दूसरी पैथी काम आई। इस पैथी के इलाज से ही वे खड़े हो सके। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आयुष और प्राकृतिक चिकित्सा को बढ़ाने का समय आ गया है। आयुर्वेद, सिद्धा और यूनानी को भी आगे बढ़ाना होगा। दृष्टिकोण बदलना होगा और एक-दूसरी पद्धतियों का आपस में सम्मान करना होगा। इंटीग्रेशन ऑफ पैथी का समय आ गया है। अलग-अलग पैथियों ने सफलताएं प्राप्त की इसलिए हर उस पैथी को छांटना चाहिए जो ठीक उपचार करे। 
विज्ञापन


विज गुरुवार को सूर्य नमस्कार कार्यक्रम की सफलता में आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में बोल रहे थे। विज ने कहा कि योग का वैज्ञानिक अध्ययन होना चाहिए। इंटीग्रेशन ऑफ मेडिसिन का ऑल इंडिया बोर्ड भी बनाया जाना चाहिए ताकि अच्छी और सफल पद्धतियों को अपना कर लोगों को बेहतर इलाज दिया जा सके। योग को हर गांव और शहर तक पहुंचाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलोपैथी की तर्ज पर आयुष ने भी तैयार किए पैकेज
स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों व पेंशनर्स को एलोपैथी पैकेज की तर्ज पर प्रतिपूर्ति के संबंध में आयुष विभाग ने विभिन्न पैकेज तैयार किए हैं और इस बारे में सैद्धांतिक मंजूरी भी मिल चुकी है। आयुष्मान भारत योजना के तहत भी कुछ पैकेज बनाए जा सकते हैं। इसी प्रकार श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय के विभिन्न कार्यों के लिए 500 करोड़ रुपये की राशि का टेंडर निकाला जाएगा। 


आरडल्ब्यू के सदस्यों को कराएंगे योग
आयुष विभाग के महानिदेशक डॉ. साकेत ने कहा कि विभाग की ओर से तैयार की गई नीति के प्रारूप के तहत 50 सदस्यों को योग करवाने वाली हर रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के योग शिक्षक को पांच हजार रुपये की राशि दी जाएगी। योग के तहत हेल्थ एंड वेलनेस को इंडस्ट्री का दर्जा दिया जाएगा और विभिन्न लाभ प्रदान किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed