फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Anil Vij said atmosphere of the country will not be allowed to deteriorate

नूपुर शर्मा मामला: जीभ काटने पर दो करोड़ रुपये देने का एलान करने वाले को गिरफ्तार करने का आदेश, विज ने कहा- माहौल खराब नहीं होने देंगे

Fri, 08 Jul 2022 01:52 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 08 Jul 2022 01:52 AM IST
सार

बताया जा रहा है कि धमकी देने वाले व्यक्ति ने कुछ देर के बाद फेसबुक से वीडियो हटा दिया था लेकिन लोगों ने उसे सुरक्षित कर लिया और वायरल कर दिया। आरोपी प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है।

विज्ञापन
Anil Vij said atmosphere of the country will not be allowed to deteriorate
अनिल विज - फोटो : फाइल

विस्तार

भाजपा से निलंबित नूपुर शर्मा के बयान को लेकर मेवात इलाके के एक व्यक्ति ने फेसबुक पर वीडियो जारी कर शर्मा की जीभ काटने पर दो करोड़ रुपये देने का एलान किया। इस मामले में हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने केस दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार करने का आदेश दिया। गृह मंत्री ने कहा कि कुछ लोगों की बदजुबानी या गलत सोच की वजह से देश का माहौल खराब होने नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन


विज ने कहा कि इस मामले में सख्त कार्रवाई करवाई की जाएगी। सरकार ने ऐसे सभी मामलों पर कार्रवाई भी की हैं क्योंकि हम देश में इस प्रकार का माहौल पैदा होने नहीं दे सकते। बताया जा रहा है कि धमकी देने वाले व्यक्ति ने कुछ देर के बाद फेसबुक से वीडियो हटा दिया था लेकिन लोगों ने उसे सुरक्षित कर लिया और वायरल कर दिया। 
विज्ञापन


आरोपी प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पंजाब सरकार द्वारा अग्निपथ योजना के यूटर्न के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में विज ने कहा कि ये जितने लोग, जितने राजनेता, जितने बुद्धिजीवी, इस अग्निपथ योजना पर प्रश्नचिन्ह लगा रहे थे। देश के युवाओं ने एयरफोर्स में तीन हजार पदों के मुकाबले में 7.5 लाख आवेदन करके ऐसे लोगों को करारा जवाब दिया हैं। उन्होंने कहा कि अब पंजाब सरकार को समझ आ गई है कि युवा इस योजना को चाहता है और युवा इसको पंसद कर रहा है। इसलिए अब उनको यूटर्न लेना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed