फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Anil Vij gave important information in case of threat calls to MLAs

Haryana: अफगान नागरिक ने हरियाणा में लिया सिम, पाक के फैसलाबाद से विधायकों मिल रही धमकी, कई खुलासे

Mon, 08 Aug 2022 10:39 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 08 Aug 2022 10:39 PM IST
सार

अनिल विज ने कहा कि पुलिस जवानों ने अपराधियों को पकड़कर अच्छा काम किया है। इस मामले के अंतिम से अंतिम छोर तक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। आने वाले समय में बड़े राज खुल सकते हैं। एक-एक आदमी की छानबीन जारी है।

विज्ञापन
Anil Vij gave important information in case of threat calls to MLAs
हरियाणा विधानसभा सत्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के विधायकों को धमकियों के मामले में नया खुलासा हुआ है। गृह मंत्री अनिल विज ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि मोबाइल कंपनियों का रिकॉर्ड खंगालने पर अफगानी नागरिक के सिम का राज खुला। यह नागरिक हरियाणा से सिम लेकर गया था। उसके आईपी को लगातार निगरानी पर रखने के बाद सामने आया कि कॉल पाकिस्तान के फैसलाबाद से आ रही हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मामले को बड़ी गंभीरता से लिया गया, क्योंकि धमकी भरे कॉल दुबई के नंबर से आ रहे थे। एसटीएफ की जांच में ही पंजाब के तीन और दिल्ली के आम आदमी पार्टी के दो विधायकों को भी इस प्रकार की धमकी भरी कॉल आने की बात सामने आई। अब तक की जांच में किस-किस एटीएम से पैसे निकाले गए हैं, इसका पता चल चुका है। कितने सफेदपोशों और अन्य लोगों ने धमकी मिलने पर रंगदारी दी और पूरे मामले को दबाया, उनके खिलाफ कार्रवाई करनी बाकी है। अपराधियों से मिले सिम कार्ड का डाटा खंगाला जा रहा है, उससे भी अनेक सफेदपोशों के साथ हुई बातचीत में बड़ा खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन


पुलिस जवानों ने अपराधियों को पकड़कर अच्छा काम किया है। इस मामले के अंतिम से अंतिम छोर तक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। आने वाले समय में बड़े राज खुल सकते हैं। एक-एक आदमी की छानबीन जारी है। विज ने कहा कि सारे देश में साइबर ठगी के धंधे को बंद करवा देंगे। ठगी करने वाले पहले खाता खोल कर 50 आदमियों को धमकी देते थे। उनमें से जो भी आदमी झांसे में आकर खाते में पैसे जमा करा देता था, अपनी बारी के हिसाब से गिरोह पैसों को निकाल लिया करते थे। राजनीति को भूलकर गिरोहों का पर्दाफाश करने वाले पुलिस कर्मियों को शाबाशी देनी चाहिए। विज ने यह प्रस्ताव सदन में रखा, जिस पर भाजपा विधायकों ने मेज थपथपाकर पुलिस कर्मियों की हौसलाफजाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed