{"_id":"615dbda78ebc3e627031ccdb","slug":"anil-vij-gave-advice-to-the-opposition-in-the-lakhimpur-kheri-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी मामला: विज ने दी विपक्ष को नसीहत, कहा- यह समय शांत करने का है न कि भड़काने का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी मामला: विज ने दी विपक्ष को नसीहत, कहा- यह समय शांत करने का है न कि भड़काने का
Wed, 06 Oct 2021 09:26 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Trainee Trainee
Updated Wed, 06 Oct 2021 09:26 PM IST
सार
अनिल विज ने कहा कि विपक्षी पार्टियों को इस मामले को तूल देकर माहौल खराब करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। यह समय इस प्रकार की चीजों को शांत करने का है न कि भड़काने का है।
विज्ञापन
Anil Vij
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने विपक्षी पार्टियों के नेताओं को लखीमपुर में हुई घटना के संबंध में नसीहत देते हुए कहा कि विपक्षी पार्टियों को इस मामले को तूल देकर माहौल खराब करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। यह समय इस प्रकार की चीजों को शांत करने का है न कि भड़काने का है।
विज्ञापन
अगर कोई घटना या दुर्घटना हुई है तो सरकार ने उसका पूरा संज्ञान लिया है और किसानों के साथ बाकायदा बातचीत की गई है। राहुल गांधी के बयान के संबंध में उन्होंने कहा कि राहुल को एक अच्छे नागरिक की तरह जिम्मेदारीपूर्वक बयान देना चाहिए। उनको कोई ऐसी बात नहीं करनी चाहिए कि मामला और बिगड़े।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- हरियाणा: आउटसोर्सिंग की भर्तियों में एससी वर्ग को मिलेगा आरक्षण, एससी आवास योजना के लिए बनेगा विशेष प्रकोष्ठ
विज्ञापन
ऐलनाबाद से अभय सिंह चौटाला के दोबारा चुनाव लड़ने के संबंध में विज ने कहा कि ये सारी राजनीतिक ड्रामेबाजी है। अभय अपने आपको राजनीतिक रूप से जिंदा रखने के लिए सारी कवायद कर रहे हैं। यह बात ठीक है कि हर किसी को चुनाव लड़ने अधिकार है। हम इसको मना नहीं करते, लेकिन आपका स्टैंड एक होना चाहिए।