फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Anil Vij angry after not invited in Baba Ramdev's program

रामदेव के कार्यक्रम का नहीं मिला न्योता, नाराज मंत्री अनिल विज ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र

Fri, 21 Dec 2018 09:40 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 21 Dec 2018 09:40 AM IST
विज्ञापन
Anil Vij angry after not invited in Baba Ramdev's program
मंत्री अनिल विज - फोटो : SELF

एक बार फिर से हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज अफसरों की कार्यप्रणाली को लेकर खफा हो गए हैं। इस बार मामला बाबा रामदेव के कार्यक्रम में मंत्री विज को न्योता न मिलने से संबंधित है। इसी बात से नाराज मंत्री विज ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर लापरवाही बरतने वाले अफसरों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


उधर, बताया गया कि विज को सरकार की ओर से सिर्फ एक निमंत्रण कार्ड भेजा गया था। हालांकि आयुष मंत्री के तौर पर इस कार्ड में उनका नाम जरूर था लेकिन उन्हें व्यक्तिगत तौर से किसी भी अफसर ने कार्यक्रम के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। इससे व्यथित विज ने गुरुवार शाम को प्रदेश के मुख्य सचिव डीएस ढेसी को एक पत्र भेजा है। इस पत्र में लापरवाही बरतने वाले संबंधित अफसरों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


दरअसल, मोरनी में हर्बल फारेस्ट बनाने की पहल सबसे पहले स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने ही की थी। उस दौरान विज कई बार स्वामी रामदेव से मिलने हरिद्वार गए और उनके साथ मोरनी क्षेत्र का दौरा किया था। आयुष विभाग के अफसरों की टीम लगातार मोरनी में हर्बल फारेस्ट पार्क को लेकर काम करती रही। वैसे तो इस हर्बल फारेस्ट में आधा काम वन विभाग का है, लेकिन इस पूरे प्रकरण में विज सक्रिय रहे थे। लेकिन गुरुवार को जब स्वामी रामदेव को लोकार्पण कार्यक्रम में आना था तो सरकार के अफसरों की ओर से विज को व्यक्तिगत निमंत्रण नहीं दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed