मां ने ऐसा क्या कहा कि बेटे ने उठाया खौफनाक कदम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के पटियाला में मां की सलाह से नाराज बेटे ने अपनी जान दे दी। दरअसल, मां ने अपने इकलौते लाडले की सलामती के लिए उससे केवल इतना ही कहा था कि बाइक न ले जा।
मां को क्या पता था कि इतनी सी बात से नाराज होकर 17 साल का अभिजीत सिंह घर से लापता हो गया। तीन दिन से पुलिस और अभिभावक से ढूंढ-ढूंढकर परेशान हो गए। शनिवार को अभिजीत का शव खन्नौरी के पास भाखड़ा नहर से मिला।
पटियाला के भारत नगर का रहने वाला अभिजीत सिंह (17) स्थानीय सिविल लाइन स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र था। 27 अगस्त को दोपहर को जब अभिजीत घर लौटा तो खाना खाने के बाद घूमने के लिए बाइक ले जाने लगा।
इकलौता चिराग था घर का, सदमे में परिवार
मां ने कहा बेटा बाइक न ले जा। तू तेज चलाता है, मुझे डर लगता है। मां का ये कहना उसे नागवार लगा और वह गुस्से में घर से निकल गया। मां को लगा कुछ देर बाद घर वापस आ जाएगा लेकिन देर शाम तक अभिजीत वापस नहीं लौटा।
इसपर उसके पिता लखविंदर सिंह को सूचना दी गई। मामला माडल टाउन चौकी पुलिस के पास पहुंचा। अभिजीत की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद उसकी तलाश शुरू की गई। तीन दिन तक तलाश की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला।
शनिवार को खन्नौरी के पास भाखड़ा नहर में अभिजीत सिंह शव का बरामद हुआ। इस खबर से अभिजीत का परिवार सदमे में है। अभिजीत अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।
चौकी इंचार्ज महिंदरपाल सिंह ने बताया कि अभिजीत का शव मिल गया है। मां की बात से नाराज होकर उसने नहर में छलांग लगा दी होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।