फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Anger over illegal encroachment and diversion of a sewage drain

Chandigarh News: गंदे नाले पर अवैध कब्जे और दिशा परिवर्तन पर रोष

Tue, 09 Dec 2025 02:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Anger over illegal encroachment and diversion of a sewage drain
खरड़। जनहित विकास मंच खरड़ ने शहर में बढ़ रहे अवैध निर्माण और गंदे नाले पर बिल्डरों द्वारा किए जा रहे कब्जे को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। मंच के अध्यक्ष रणजीत सिंह हंस और महासचिव बृजमोहन शर्मा ने खरड़ नगर काउंसिल के कार्यकारी अधिकारी को पत्र लिखकर स्थिति से अवगत करवाया और तत्काल कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पत्र में बताया गया कि सन्नी एनक्लेव से लेकर खरड़ अस्पताल तक जाने वाले मुख्य गंदे नाले पर कई बिल्डरों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। आरोप है कि इन बिल्डरों ने भोले-भाले लोगों से पैसा लेकर गंदे नाले पर प्लॉट तक काट दिए और पिछली सरकारों के कार्यकाल में नाले की दिशा बदलकर इसे संकरा कर दिया। बारिश और बाढ़ के दौरान नाले के पास रहने वाले लोगों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ता है। मंच के सदस्यों ने कहा कि 2018 से लेकर अब तक हर बैठक में नाले पर अवैध कब्जों का मुद्दा उठाया गया, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। खरड़ प्रशासन मंच को गंभीरता से नहीं ले रहा, जिसे लेकर वे अत्यंत खेद व्यक्त करते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed