फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amritsar train accident organizer's negligence, people stand on rail line

अमृतसर ट्रेन हादसाः पटरी पर खड़े थे लोग, मंच में चल रहा था जोशीला भाषण, ये कह देते तो बच जाती जान

Sun, 21 Oct 2018 09:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 21 Oct 2018 09:08 AM IST
विज्ञापन
Amritsar train accident organizer's negligence, people stand on rail line
अमृतसर रेल हादसा

 अमृतसर ट्रेन हादसे में दशहरे मेले का आयोजन करने वाली आयोजक कमेटी की भी भारी लापरवाही सामने आई है। आयोजक कमेटी के सदस्य भलीभांति जानते थे कि हजारों लोग वहीं पास से गुजर रहे रेलवे ट्रैक पर खड़े हैं। उसके बावजूद उन्होंने ट्रैक पर खड़ी भीड़ को हटाने का कोई प्रयास नहीं किया। उल्टा लोगों के ट्रैक पर खड़े होने को गर्व की बात समझते हुए इसका सार्वजनिक मंच से बखान किया। 

विज्ञापन


 इस घटना के बाद ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसे लेकर मेला आयोजक कमेटी की भूमिका भी संदेह के घेरे में आ गई है। वीडियो में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि हादसे की आशंका से रेलवे ट्रैक पर खड़े दर्शकों की भीड़ को आगाह करने के बजाए आयोजक इसे अपने कार्यक्रम की शान समझते रहे। वीडियो में मंच पर मुख्यातिथि के रूप में मंत्री नवजोत सिंह की पत्नी नवजोत कौर मौजूद हैं। 

विज्ञापन

Amritsar train accident organizer's negligence, people stand on rail line
रोते बिलखते परिजन

वहीं माइक लिए एक आयोजक भाषण देते हुए मुख्य अतिथि मैडम को बता रहा है कि ‘ मैडम जी, एधर वेखो, कोई फिक्र नहीं लाइनां दी उन्हानूं, भले पंज सौ गड्डियां लंग जाण, पंज हजार बंदा लाइनां ते खलौता होआ है...’ इस भाषण के बाद मौके पर रावण दहन होता है और पटाखों की तेज आवाज गूंजने लगती है। लेकिन तभी अचानक दो ट्रेनें तेज रफ्तार से वहां से पहुंचती है और ट्रैक पर खडे़ दर्शकों को कुचलती हुई गुजर जाती है। आयोजक समिति के सदस्य यदि समय रहते मंच से इन लोगों को ट्रैक से हटकर दशहरा देखने की अपील करते, तो शायद ये जानें बच जाती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed