{"_id":"5bf236c5bdec2269651f39bf","slug":"amritsar-terror-attack-aap-leader-hs-phoolka-uturn-on-statement-against-army-chief-bipin-rawat","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सेना प्रमुख पर दिए विवादित बयान पर 'आप' नेता फुल्का का यूटर्न, बोले- मैंने कांग्रेस के लिए बोला था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना प्रमुख पर दिए विवादित बयान पर 'आप' नेता फुल्का का यूटर्न, बोले- मैंने कांग्रेस के लिए बोला था
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 19 Nov 2018 10:02 AM IST
विज्ञापन
आप नेता एचएस फूल्का
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सेना प्रमुख बिपिन रावत पर दिए विवादित बयान पर 'आप' नेता एच एस फुल्का ने यूटर्न ले लिया है और सफाई पेश करते हुए एक और बयान दिया। उन्होंने कहा कि मेरे बयान को गलत समझा गया है। प्लीज पूरा वीडियो ध्यान से देखें, मेरा बयान कांग्रेस के खिलाफ था, न कि आर्मी चीफ के खिलाफ। यह बयान अनजाने में दिया गया था और इसके लिए मुझे खेद है।
अमृतसर बम हमले को लेकर आम आदमी पार्टी के विधायक पद से इस्तीफा दे चुके एडवोकेट एचएस फुल्का ने कहा कि रविवार को गांव अदलीवाल में निरंकारी भवन में हमले की घटना ने मौड़ मंडी ब्लास्ट की याद ताजा कर दी है, जिसे डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालुओं ने ही किया था। फुल्का यहां तक कह गए कि हो सकता है आर्मी चीफ विपिन रावत ने अपनी बात को सच साबित करने के लिए खुद ही धमाका कराया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
My statement has been totally misunderstood. Please see the full video, the whole statement was actually against the Congress, and not against the respected Army Chief. Still, it was an inadvertent comment and I regret it: HS Phoolka #AmritsarBlast pic.twitter.com/wxugDVsyTb— ANI (@ANI) November 19, 2018
विज्ञापन
अमृतसर बम हमले को लेकर आम आदमी पार्टी के विधायक पद से इस्तीफा दे चुके एडवोकेट एचएस फुल्का ने कहा कि रविवार को गांव अदलीवाल में निरंकारी भवन में हमले की घटना ने मौड़ मंडी ब्लास्ट की याद ताजा कर दी है, जिसे डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालुओं ने ही किया था। फुल्का यहां तक कह गए कि हो सकता है आर्मी चीफ विपिन रावत ने अपनी बात को सच साबित करने के लिए खुद ही धमाका कराया हो।
विज्ञापन
आर्मी चीफ ने दी थी ये सलाह
3 नवंबर को सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने एक सेमिनार में कहा था कि पंजाब में आतंकवाद को पुनर्जीवित करने के प्रयास किए जा रहे हैं और अगर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो बहुत देर हो जाएगी।
वह भारत में आंतरिक सुरक्षा की बदलती रूपरेखा रुझान और प्रतिक्रियाएं विषय पर आयोजित एक सेमिनार में सेना के वरिष्ठ अधिकारियों, रक्षा विशेषज्ञों, सरकार के पूर्व वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि पंजाब शांतिपूर्ण रहा है, लेकिन इन बाहरी संबंधों के कारण राज्य में उग्रवाद को फिर से पैदा करने के प्रयास किये जा रहे हैं। हमें सावधान रहना होगा। इसके बाद विपिन रावत पठानकोट सेना के कार्यक्रम में पहुंचे और अपने बयान को फिर दोहराया था।