फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   amritsar rail accident custodial interrogation by train driver

अमृतसर ट्रेन हादसाः पूछताछ में ट्रेन के ड्राइवर ने कहा- सिग्नल था ग्रीन, धुएं के बाद अचानक दिखे लोग

Sun, 21 Oct 2018 09:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Updated Sun, 21 Oct 2018 09:08 AM IST
विज्ञापन
amritsar rail accident custodial interrogation by train driver
अमृतसर रेल हादसा

अमृतसर में दशहरे के दिन हुए दर्दनाक ट्रेन हादसे में पहली बार ड्राइवर ने पूछताछ में घटना के बारे में बताया। जौड़ा फाटक पर लोगों को रौंदने वाली ट्रेन के ड्राइवर ने पूछताछ में बताया कि वह जालंधर से चला था। मनावाला से निकला तो ग्रीन सिग्नल था। दुर्घटनास्थल पर धुआं था। तभी अचानक ट्रैक पर भीड़ दिखी। ब्रेक लगाया, लेकिन ट्रेन लोगों से टकरा गई। तभी पीछे से लोगों ने हमला कर दिया।

विज्ञापन


गार्ड ने बताया कि लोगों ने ट्रेन पर हमला कर दिया है। लिहाजा, यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए ट्रेन नहीं रोकी। फिरोजपुर के डीआरएम विवेक कुमार ने कहा कि ट्रेन 90 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ रही थी। ड्राइवर ने ब्रेक लगाए। हादसे के वक्त रफ्तार 68 किमी प्रति घंटा हो गई थी। ट्रेन को रोकने के लिए 600-700 मीटर पहले ब्रेक लगाने पड़ते हैं। उसकी गलती नहीं है।
विज्ञापन


मैडम, इन लोगों को पटरी पर खड़े होने में तकलीफ नहीं
हादसे से ठीक पहले का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें रावण दहन कार्यक्रम आयोजक कांग्रेस नेता नवजोत कौर सिद्धू को बता रहा है कि सैकड़ों की भीड़ रेलवे ट्रैक पर खड़ी होकर उनका इंतजार कर रही है। वह कहता है, ‘मैडम देखिए, इन लोगों को आपके लिए ट्रैक पर खड़े होने में कोई तकलीफ नहीं है। अगर 500 ट्रेन भी यहां से गुजर जाएं तो भी 5000 लोग आपके लिए यहां खड़े रहेंगे।’
विज्ञापन
विज्ञापन


मनोज सिन्हा बोले, सिर्फ ट्रेन की रफ्तार की होगी जांच
रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने शनिवार को कहा कि रेलवे को आयोजन का पता नहीं था। ट्रेन के लिए ग्रीन सिग्नल था। हादसे में रेलवे की चूक नहीं है। सिर्फ ट्रेन की रफ्तार की जांच की जाएगी।

 ‘भगवान के सामने सब बेबस हैं। यह हादसा कुदरत का कहर है। गुस्सा आना लाजमी है, लेकिन इसमें किसी ने जानबूझकर कुछ नहीं किया है। हादसा ट्रेन चालक की गलती से हुआ। उसने हॉर्न नहीं दिया। इस मामले पर राजनीति नहीं करनी चाहिए।’- नवजोत सिंह सिद्धू, कांग्रेस नेता


अमृतसर जीआरपी के एसएचओ बलवीर सिंह ने बताया कि घटना में अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद मामले में नाम शामिल किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed