{"_id":"557b020d7c44db9c8dcf80f1ca6687c8","slug":"amritsar-market-closed-against-baltal-violence","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालटाल हिंसा के खिलाफ अमृतसर बाजार बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालटाल हिंसा के खिलाफ अमृतसर बाजार बंद
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 22 Jul 2014 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरनाथ यात्रा के दौरान बालटाल में लंगरों में तोड़फोड़ और आगजनी की घटना से भड़का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को पंजाब में कई जगह बंद रखा गया।
विज्ञापन
अमृतसर और गुरदासपुर के धारीवाल क्षेत्र के बाजार पूरी तरह से बंद रहे। कई जगह जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री के पुतले फूंके गए। वहीं, दूसरी तरफ मंगलवार को होशियारपुर बंद रखने की घोषणा की गई है, जबकि लुधियाना में कई हिंदू संगठनों ने एक मंच पर इकट्ठा होकर मंगलवार को भगवा मार्च आयोजित करने की घोषणा की है। तरनतारन, बटाला और गुरदासपुर से भी भारी पुलिस बल अमृतसर में तैनात किया गया था।
विज्ञापन
अमृतसर में गुस्साए शिव भक्तों तथा हिंदू संगठनों के नेताओं ने अमृतसर में रोष रैली निकाली। इसमें जम्मू-कश्मीर सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की गई तथा जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री और जम्मू कश्मीर सरकार के पुतले फूंके गए।
विज्ञापन
इस दौरान कार्यकर्ताओं तथा शिव भक्तों की पुलिस के साथ तीन-चार जगहों पर हाथापाई भी हुई। बंद के दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।
पुलिस और सिविल प्रशासन की ओर से अमृतसर के करीब 24 धार्मिक स्थानों समेत तरनतारन, बटाला और गुरदासपुर से भी भारी पुलिस बल अमृतसर में तैनात किया गया था।