{"_id":"c676ad53dcd927815a0570e6869e952c","slug":"amritsar-lalkuan-express-now-garib-rath","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ आने वाली ये ट्रेन कहलाएगी गरीब रथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ आने वाली ये ट्रेन कहलाएगी गरीब रथ
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 13 Jun 2014 10:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर से चंडीगढ़ होते हुए लालकुआं जाने वाली वीकली ट्रेन का नाम बदल दिया गया है। उत्तर रेलवे की ओर से अब इस ट्रेन को गरीब रथ नाम दिया गया है। अभी ट्रेन का सिर्फ नाम ही बदला गया है जबकि इसके नंबर, रूट और स्टॉपेज में कोई बदलाव नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
ये ट्रेन हर बुधवार को अमृतसर से सुबह 5.55 बजे चलती है और सुबह 10.20 बजे चंडीगढ़ पहुंची है। फिर सुबह 10.30 बजे चंडीगढ़ से रवाना होकर रात को 8.50 बजे लालकुआं पहुंचती है।
विज्ञापन
इसी तरह यह ट्रेन हर बुधवार रात 11.15 बजे लालकुआं से चलती है और अगले दिन सुबह 9 बजे चंडीगढ़ पहुंचती है। फिर चंडीगढ़ से 9.15 चलकर दोपहर 2.45 बजे अमृतसर पहुंचती है।
विज्ञापन
30 जून तक चलेगी चंडीगढ़-फिरोजपुर ट्रेन
उत्तर रेलवे ने चंडीगढ़-फिरोजपुर स्पेशल ट्रेन के फेरे फिर बढ़ा दिए हैं। यह ट्रेन अब 11 जून से 30 जून तक के लिए एक्सटेंड कर दी है। पहले यह 31 मई तक चलनी थी, लेकिन यात्रियों का रिस्पॉन्स देखते हुए इसे 10 जून तक बढ़ा दिया गया था। यह हर रोज शाम को 7.30 बजे चंडीगढ़ से चलती है और रात 11.30 बजे फिरोजपुर पहुंचती है।