फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amritsar and Jalandhar Development Authority to conduct e-auction of properties

Punjab: संपत्तियों की ई-नीलामी करेंगे अमृतसर और जालंधर विकास प्राधिकरण, पढ़ें पूरी जानकारी

Sun, 14 Aug 2022 09:47 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 14 Aug 2022 09:47 AM IST
सार

जालंधर विकास प्राधिकरण की ओर से रिहायशी प्लॉटों, वाणिज्यिक साइटों की ई-नीलामी 15 अगस्त को सुबह 9 बजे शुरू की जाएगी, जो 26 अगस्त को बाद दोपहर 3 बजे समाप्त होगी।

विज्ञापन
Amritsar and Jalandhar Development Authority to conduct e-auction of properties
अमृतसर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

अमृतसर विकास प्राधिकरण (एडीए) और जालंधर विकास प्राधिकरण (जेडीए) के अधिकार क्षेत्र वाली शहरी संपत्तियां लोगों की खरीद के लिए उपलब्ध होंगी। इन प्राधिकरणों की ओर से इस माह से इन संपत्तियों की ई-नीलामी शुरू की जा रही है। 
विज्ञापन


आवास निर्माण एवं शहरी विकास विभाग के प्रवक्ता के अनुसार, ई-नीलामी वाली संपत्तियों में रिहायशी प्लॉट, एससीओ, दुकानें, बूथ आदि के साथ-साथ अमृतसर, जालंधर, बटाला, गुरदासपुर, कपूरथला और फगवाड़ा के प्रमुख क्षेत्रों में स्थित बड़े स्थानों जैसे स्कूल और ग्रुप हाउसिंग जैसी महंगे भाव की संपत्तियां भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


जालंधर विकास प्राधिकरण की ओर से रिहायशी प्लॉटों, वाणिज्यिक साइटों की ई-नीलामी 15 अगस्त को सुबह 9 बजे शुरू की जाएगी, जो 26 अगस्त को बाद दोपहर 3 बजे समाप्त होगी। इसी तरह अमृतसर विकास प्राधिकरण की ओर से अमृतसर, बटाला और गुरदासपुर में स्थित रिहायशी प्लॉटों और एससीओ की नीलामी की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके लिए ई-नीलामी 22 अगस्त को सुबह 9 बजे शुरू होगी और 2 सितंबर को बाद दोपहर 03:00 बजे समाप्त होगी। नीलामी वाले स्थानों का कब्जा आवंटन पत्र जारी होने के 90 दिन के अंदर-अंदर सफल बोलीदाताओं को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed