फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amritpal Singh reached Kurukshetra hiding his identity

Amritpal Singh: बलजीत कौर के घर पहुंचा तो मोबाइल किए बंद, बोला- किसी को न करें कॉल... मैं हूं अमृतपाल

Fri, 24 Mar 2023 07:16 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 24 Mar 2023 07:16 PM IST
सार

शुक्रवार को बलजीत कौर का भाई हरजिंद्र भी मीडिया के सामने आए और बताया कि पपलप्रीत को ही उसकी बहन जानती थी। वह भी धार्मिक आयोजनों के दौरान ही ढाई साल पहले मिला था। वह अभी तक चार से पांच बार उनके घर भी आ चुका है। यहां गाड़ी खड़ी कर वह कईं बार दिल्ली भी जाता था।

विज्ञापन
Amritpal Singh reached Kurukshetra hiding his identity
अमृतपाल सिंह। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के पीछे देशभर की पुलिस पड़ी है लेकिन वह अभी तक पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहा है। 19 मार्च की रात को जब वह नौ बजकर 40 मिनट पर पपलप्रीत के साथ सिद्धार्थ कॉलोनी स्थित बलजीत कौर के निर्माणाधीन घर पर सफेद रंग की स्कूटी से पहुंचा तो करीब ढाई घंटे तक पहचाना ही नहीं जा सका। वह मास्क के साथ-साथ चश्मा भी पहन रखा था। सिर पर परना बांधा था।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक जांच में सामने आया कि बलजीत कौर व उसके भाई हरजिंद्र के कहने पर जब ढाई घंटे बाद उसने मास्क व चश्मा उतारा तो खुद ही बताया कि वह अमृतपाल है। इसके बाद उसने अपनी जेब से कोई हथियार निकाला और अपने नीचे दबा लिया। वे समझ नहीं पाए कि कौना सा हथियार है लेकिन अगले ही पल दोनों भाई-बहन के मोबाइल ले लिए और उन्हें बंदकर वापस दे दिया। अमृतपाल ने चेतावनी के अंदाज में कहा कि वह किसी से भी बात न करें। यही नहीं अमृतपाल को वहां भी पुलिस की छापेमारी का भय था। यही वजह है कि उसने घर के पीछे के दरवाजे को खोल रखा था।
विज्ञापन


उधर, शुक्रवार को बलजीत कौर का भाई हरजिंद्र भी मीडिया के सामने आए और बताया कि पपलप्रीत को ही उसकी बहन जानती थी। वह भी धार्मिक आयोजनों के दौरान ही ढाई साल पहले मिला था। वह अभी तक चार से पांच बार उनके घर भी आ चुका है। यहां गाड़ी खड़ी कर वह कईं बार दिल्ली भी जाता था। धार्मिक विचारों के चलते ही उसने कई ऐतिहासिक गुरुद्वारों की वीडियो भी पपलप्रीत के लिए बनाई थी, जबकि अमृतपाल के संपर्क में वह कभी नहीं रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पपलप्रीत ने पहले उसे कॉल कर घर आने की बात की थी। हरजिंद्र के मुताबिक अगले दिन वह ड्यूटी पर चला गया और वापस लौटा तो पता चला कि अमृतपाल व पपलप्रीत चले गए हैं। इसके बाद उन्होंने एसडीएम के मार्फत डीसी को अमृतपाल के घर पर रुकने की बात बताई।

बलजीत कौर की मां की हो चुकी है मृत्य, पिता बुजुर्ग
बताया जा रहा है कि बलजीत कौर अविवाहित है। जब परिजन करीब दस साल पहले उसकी शादी की योजना बना रहे थे तो उसी दौरान मां की मृत्यु हो गई थी। ऐसे में वह शादी नहीं कर सकी लेकिन उसने हिसार से एमबीए व तकनीकी पढ़ाई भी की। ग्रामीणों का कहना है कि बलजीत कौर शाहाबाद में ही किसी आइलेट सेंटर के साथ काम करने लगी थी। भाई हरजिंद्र सरकारी नौकरी में है। पिता गुरनाम सिंह करीब 72 वर्ष के हैं। वह छोटी डेयरी को संभालते हैं। करीब छह माह पहले वे गांव मामू माजरा से शाहाबाद में रहने लगे थे और अभी ऊपर की मंजिल पर निर्माण कार्य भी जारी है। कभी-कभी वे गांव भी आते रहते हैं। 

अब बलजीत कौर के परिजनों को खतरा, मिली सुरक्षा
बलजीत कौर के भाई हरजिंद्र कौर और ग्रामीण जसबीर सिंह समेत अन्य लोग एसपी एसएस भौरिया से मिले और उन्होंने रोष जताया कि अमृतपाल अचानक उनके घर आया लेकिन उन्होंने इसके बारे में जानकारी देकर पुलिस का सहयोग किया। इसके बाद उन्हें क्या मिला। बहन बलजीत कौर को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि उनका कोई कसूर नहीं है। अब वे अमृतपाल समर्थकों के निशाने पर आ गए हैं और जान का खतरा बन चुका है। इस पर एसपी ने उन्हें सुरक्षा मुहैया कराने का भरोसा दिया तो वहीं जालंधर एसपी से बातचीत कर बलजीत कौर से उनकी बात कराई।

एसपी बोले- पंजाब पुलिस को कर रहे सहयोग
एसपी एसएस भौरिया ने कहा कि पंजाब पुलिस को हर संभव सहयोग किया जा रहा है। पूरा मामला वहीं की पुलिस देख रही है और एक टीम यहीं पर रुकी है। वह अपने स्तर पर जांच में लगी है। उन्होंने बताया कि अमृतपाल के संबंध में सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा और विभाग उचित इनाम भी देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed