{"_id":"642a1bf88779ee0b1a04fa79","slug":"amritpal-singh-audio-and-video-of-amritpal-singh-are-continuously-going-viral-yet-cyber-cell-failed-2023-04-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Amritpal Singh: पंजाब से लेकर पीलीभीत तक अमृतपाल की तलाश, वायरल हो रहे ऑडियो-वीडियो, फिर भी साइबर सेल नाकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritpal Singh: पंजाब से लेकर पीलीभीत तक अमृतपाल की तलाश, वायरल हो रहे ऑडियो-वीडियो, फिर भी साइबर सेल नाकाम
Mon, 03 Apr 2023 11:29 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अमृतसर
अमर उजाला नेटवर्क, अमृतसर
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 03 Apr 2023 11:29 AM IST
सार
खलिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह अभी तक पुलिस की गिरफ्त से दूर है। अमृतपाल के लगातार वीडियो वायरल हो रहे हैं। लेकिन साइबर सेल सुराग लगाने में नाकाम है। अमृतपाल की तलाश में रविवार को अमृतसर के बाजारों और होटलों में जांच की गई।
विज्ञापन
अमृतपाल सिंह।
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वारिस पंजाब दे का प्रमुख अमृतपाल 17 दिन बाद भी पुलिस के हाथ नहीं चढ़ सका। उसके कई वीडियो-ऑडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं, लेकिन पंजाब पुलिस का साइबर सेल उसका सुराग लगाने में नाकाम रहा है। बताया जा रहा है कि कुछ वीडियो विदेश से वायरल किए गए हैं।
सीआईए स्टाफ और काउंटर इंटेलिजेंस की टीमें कई राज्यों में उसे खंगाल रही हैं। अमृतसर के श्री हरिमंदिर साहिब के आसपास और परिसर के अंदर 100 से अधिक पुलिस कर्मचारी सादे कपड़ों में तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
इनमें महिला पुलिसकर्मी भी हैं। गोल्डन प्लाजा में अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं। अंदर जाने वाले सभी रास्तों पर केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान नजर रखे हुए हैं। जगह-जगह नाके लगाकर वाहनों की तलाशी ली जा रही है।
ई-रिक्शा और अन्य वाहनों के प्रवेश को भी रोका गया। शहर के अंदर और बाहर जाने वाले रास्तों पर 24 घंटे की नाकाबंदी की गई है।

अमृतसर के 10 डेरों में दबिश, होटलों में भी जांच
अमृतपाल की तलाश में रविवार को अमृतसर के बाजारों और होटलों में जांच की गई। जिले में करीब 10 डेरों पर पुलिस ने दबिश दी। पुलिस पंजाब व आसपास के राज्यों के 320 डेरों व धार्मिक स्थलों पर लगातार नजर रख रही है। कुछ डेरों में तो सादे कपड़ों में 24 घंटे पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
श्री हरिमंदिर साहिब परिसर में बने गुरुद्वारा शहीदा साहिब में भी अतिरिक्त जवान लगाए गए हैं। वहीं, होशियारपुर में भी रविवार को तलाशी अभियान जारी रहा।
पीलीभीत के मोहनापुर गुरुद्वारे में छानबीन
वहीं, पंजाब की एसटीएफ ने पीलीभीत के मोहनापुर गुरुद्वारे में छानबीन की। जांच में गुरुद्वारा परिसर के 16 कैमरों में चार बंद मिले। रिकार्डिंग से छेड़छाड़ हुई है। एसटीएफ गुरुद्वारे से कैमरों की डीबीआर ले गई। पुलिस की एक टीम ने हिमाचल में छापे मारे हैं।

पंजाब की एसटीएफ का अमरिया व पूरनपुर में डेरा
सूत्रों ने बताया कि पिछले तीन दिन से पंजाब पुलिस की एसटीएफ अमरिया व पूरनपुर में डेरा जमाए है। एसटीफ को शक है कि फगवाड़ा से बरामद स्कॉर्पियो में ही अमृतपाल सवार होकर पंजाब पहुंचा है। गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर उत्तराखंड का था। गाड़ी पीलीभीत जिले के गुरुद्वारे के मुख्य ग्रंथी बाबा मोहन सिंह के नाम पंजीकृत थी।

गुरवंत सिंह हो चुका गिरफ्तार
मुख्य ग्रंथी बाबा मोहन सिंह ने बताया कि यह गाड़ी मोहनापुर गुरुद्वारे के सेवादार जोगा सिंह को दे रखी थी और वह ही सप्ताह भर पहले यह गाड़ी लेकर पंजाब गया था। उसके साथ ड्राइवर पंजाब के सानेवाल निवासी गुरवंत सिंह भी था। गुरवंत सिंह को पंजाब में गिरफ्तार किया जा चुका है।

केंद्रीय एजेंसियों से मांगी मदद
फरार होने के बाद अमृतपाल के जारी दो वीडियो के बारे में पंजाब पुलिस कोई खास सुराग नहीं जुटा पाई है। पंजाब पुलिस ने अब केंद्र से मदद मांगी है। जांच में पता चला है कि ये वीडियो दुबई, कनाडा, यूके व अन्य देशों से डाले गए हैं। पंजाब पुलिस ने इनके आईपी एड्रेस केंद्रीय जांच एजेंसियों को सौंप दिए हैं।
यह भी पढ़ें: Amritpal Singh: अब साथ नहीं अमृतपाल और पपलप्रीत, 29 मार्च को बदला अपना रास्ता, एप से साथियों के संपर्क में