फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   amrit pharmacy fourth outlet in gmch 32 chandigarh, three in chandigarh pgi

बड़ी राहतः PGI के बाद अब इस जगह पर भी खुलेगी अमृत फार्मेसी

Mon, 29 Aug 2016 03:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 29 Aug 2016 03:51 PM IST
विज्ञापन
amrit pharmacy fourth outlet in gmch 32 chandigarh, three in chandigarh pgi
चंडीगढ़ में अमृत फार्मेसी का आउटलेट
लोगों के लिए बड़ी राहत भरी खबर। पीजीआई के बाद अब एक और जगह पर अमृत फार्मेसी खोली जा रही है, जो जल्द शुरू हो जाएगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के आदेश पर सेक्टर 32 स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कालेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच) में भी अमृत फार्मेसी खुलने जा रही है।
विज्ञापन


यह शहर का चौथा आउटलेट होगा। इसमें कैंसर व हृदय रोगियों की दवा मिलेगी। इससे पहले तीन आउटलेट पीजीआई में खुल चुके हैं। इनमें एक आउटलेट से हृदय रोगियों, दूसरे आउटलेट से कैंसर व तीसरे आउटलेट से आरथोपीडिक्स की दवाएं मिलती हैं। इन आउटलेट से मरीजों को 70 फीसदी सस्ती दवाएं मिलती हैं।
विज्ञापन


दस को स्वास्थ्य मंत्री करेंगे उद्घाटन
जीएमसीएच 32 के आउटलेट का उद्घाटन दस सितंबर को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा करेंगे। वे कालेज के सिल्वर जुबली कार्यक्रम में हिस्सा लेने आएंगे। जीएमसीएच 32 नौ व दस सितंबर को सिल्वर जुबली मना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ को केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह हिस्सा लेंगे, जबकि दस सितंबर को जेपी नड्डा आएंगे। इस मौके पर वे एमआरआई, सीटी स्कैन का भी दौरा करेंगे। नौ सितंबर को ही हास्पिटल के ई ब्लॉक का भी उद्घाटन होना तय हुआ है।

छह अगस्त को नड्डा ने दिए थे निर्देश

amrit pharmacy fourth outlet in gmch 32 chandigarh, three in chandigarh pgi
चंडीगढ़ में अमृत फार्मेसी का आउटलेट
सूत्रों ने बताया है कि  छह अगस्त को जब नड्डा पीजीआई आए थे तो उसी दौरान ही जीएमसीएच 32 में अमृत फार्मेसी खोलने की योजना बन गई थी। नड्डा ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन से इस बारे में बात की और टंडन ने चंडीगढ़ व जीएमसीएच 32 प्रशासन से बात की।

उसके बाद जीएमसीएच 32 प्रशासन हरकत में आया और फटाफट फार्मेसी खोले जाने में सभी औपचारिकताएं पूरी कीं। इससे पहले जीएमसीएच 32 के पास प्रपोजल आया था, लेकिन उस पर बात नहीं बन पाई थी। अमृत फार्मेसी रेडियोलॉजी डिपार्टमेंट के परिसर में खोली जा रही है।

जीएमसीएच 32 में मरीजों को नहीं मिलती सस्ती दवाएं
जीएमसीएच 32 में मरीजों को सस्ती दवाएं नहीं मिलती हैं। इस बारे में आडिट भी सवाल खड़ा कर चुका है। आडिट ने सवाल उठाया था कि जिस तरह से पीजीआई में 57 फीसदी सस्ते दामों पर केमिस्ट शॉप खोली गई है, उस तर्ज पर यहां पर केमिस्ट शॉप क्यों नहीं खोली जाती। जेनेरिक स्टोर है, लेकिन उसमें नाम मात्र की दवाएं मिलती है। यानी कि सस्ती दवा का कोई भी विकल्प नहीं है।

क्या है अमृत फार्मेसी

amrit pharmacy fourth outlet in gmch 32 chandigarh, three in chandigarh pgi
चंडीगढ़ में अमृत फार्मेसी का आउटलेट
केंद्रीय सरकार की योजना है कि मरीजों को सस्ते रेट पर ब्रांडेड मेडिसिन व सर्जिकल इम्प्लांट मुहैया करवाने हैं। इसके तहत (एचएलएल) लाइफकेयर लिमिटेड को जिम्मा सौंपा गया है। भारत सरकार एचएलएल के साथ मिलकर देशभर में सस्ती दवाएं मुहैया करवाएगी। इसके लिए कैंसर व हृदय रोग की 200 से ज्यादा दवाओं और सर्जिकल इम्प्लांट चिन्हित किए गए हैं।

दस सितंबर को अमृत फार्मेसी का उद्घाटन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा करेंगे। इसमें कैंसर की व अन्य दवाइयां काफी सस्ते रेटों पर मिलेंगी।
- प्रोफेसर अतुल सचदेवा, डायरेक्टर जीएमसीएच 32
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed