फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amrinder Singh Raja Warring targeted the Punjab government

Punjab News: राजा वड़िंग बोले- गानों को सुनकर और लाइसेंसी हथियार से नहीं होती हत्याएं, मान सरकार को घेरा

Tue, 15 Nov 2022 12:12 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 15 Nov 2022 12:12 AM IST
सार

राजा वड़िंग ने कहा कि  पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई पंजाब में दोबारा से आतंकवाद भड़काने के प्रयास कर रही है। इसके बावजूद सरकार के पास कार्रवाई की कोई योजना नजर नहीं आ रही।

विज्ञापन
Amrinder Singh Raja Warring targeted the Punjab government
अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग। - फोटो : @RajaBrar_INC

विस्तार

पंजाब कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पंजाब सरकार की ओर से गीतों में गन कल्चर के प्रमोशन पर रोक लगाने के फैसले पर चुटकी ली और कहा कि सिर्फ गन कल्चर को बढ़ावा देने वाले गानों पर प्रतिबंध लगाकर या फिर हथियारों के नए लाइसेंस रोकने से समस्या का हल नहीं होगा। अपराधी और गैंगस्टर लोगों को निशाना बनाने के लिए लाइसेंसी हथियारों का इस्तेमाल नहीं करते और न ही गानों से प्रेरित होते हैं।

विज्ञापन


वड़िंग ने राज्य सरकार से यह स्पष्ट करने की अपील की है कि पंजाब में टारगेट किलिंग और हेट क्राइम से लोगों को बचाने के लिए क्या योजना बनाई गई है? उन्होंने दावा किया कि राज्य में इस समय डर का माहौल बना है। वड़िंग ने कहा कि पाकिस्तानी एजेंसी आईएसआई पंजाब में चुन-चुनकर हत्याएं करवाने का प्रयास कर रही है, ताकि राज्य का शांत माहौल खराब किया जा सके। उन्होंने कहा कि हम पहले भी कई हत्याएं देख चुके हैं लेकिन सरकार ने अभी तक कोई कदम नहीं उठाया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने सीमावर्ती राज्य में इन गंभीर हालात पर भी केंद्र सरकार की चुप्पी पर भी सवाल खड़े किए।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों को याद दिलाया कि पंजाब के लोगों ने उन्हें अपने फर्ज को छोड़कर गुजरात में प्रचार करने के लिए नहीं चुना है। उन्होंने कहा कि आप पूरी तरह से गुजरात में प्रचार में व्यस्त हैं, जिससे पंजाब में शासन व्यवस्था पर बुरा असर पड़ा है। वड़िंग ने चेतावनी दी कि खबरें पहले से ही सार्वजनिक हो चुकी हैं कि किस प्रकार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई पंजाब में दोबारा से आतंकवाद भड़काने के प्रयास कर रही है। इसके बावजूद सरकार के पास कार्रवाई की कोई योजना नजर नहीं आ रही। उन्होंने कहा कि अपराध पंजाब में हो रहे हैं और दिल्ली पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार कर रही है, जैसे सिद्धू मूसेवाला और डेरा समर्थक की हत्या के मामले में हुआ। उन्होंने सवाल किया कि क्यों पंजाब सरकार मूकदर्शक बनी हुई है?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed