फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amit Shah rally in Ludhiana today

Punjab Assembly Elections : अमित शाह की लुधियाना में रैली आज, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Sun, 13 Feb 2022 01:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लुधियाना
अमर उजाला नेटवर्क, लुधियाना Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 13 Feb 2022 01:14 AM IST
सार

केंद्रीय एजेंसियों के साथ पुलिस कमिश्नर ने लिया जायजा, दरेसी मैदान में ही की बैठक। दरेसी मैदान के आसपास बाजार रहेंगे बंद, एक घंटा लुधियाना में ही बिताएंगे केंद्रीय गृह मंत्री। भाजपा के सीनियर नेताओं ने महानगर में डाला डेरा, तैयारियों का जायजा भी लिया।

विज्ञापन
Amit Shah rally in Ludhiana today
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : ANI

विस्तार

महानगर के ऐतिहासिक दरेसी मैदान में भाजपा प्रत्याशियों के हक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रैली करने के लिए पहुंच रहे हैं। जिसके लिए पुलिस की तरफ से सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए गए हैं। पुलिस ने दरेसी मैदान को एक दिन पहले ही सुरक्षा घेरे में ले लिया है। आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर दी गई है। 

विज्ञापन


पंजाब पुलिस के साथ साथ पैरामिलिट्री की जो फोर्स आई है, उन्हें भी नाकाबंदी पर लगाया गया है। शनिवार को केंद्रीय मंत्री अमित शाह की रैली से पहले भाजपा की केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी और अन्य सीनियर नेता वहां पहुंच गए। उन्होंने वहां डेरा डाला और तैयारियों का जायजा लिया। इसके साथ-साथ केंद्रीय जांच एजेंसियां भी लुधियाना पहुंच चुकी हैं। 
विज्ञापन


शनिवार को केंद्रीय जांच एजेंसियों के साथ-साथ पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत भुल्लर भी टीम के साथ दरेसी मैदान में पहुंचे। वहां रैली स्थल का जायजा लेने के बाद केंद्रीय जांच एजेंसियों की टीम के साथ ही वहीं सुरक्षा व्यवस्था का प्लान बनाया और रूट क्या रहेगा उसकी जानकारी साझी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब दस हजार लोगों के बैठने की जगह
भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रधान पुष्पिंदर सिंगल ने बताया कि शनिवार को सारी तैयारियों का जायजा लिया गया है। केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी, गजेंद्र शेखावत के साथ साथ उज्जैन से आए सांसद और पार्टी के सीनियर नेता पहुंच चुके हैं। उन्होंने कहा कि पदाधिकारियों के साथ मीटिंग कर सभी की ड्यूटियां लगाई गई हैं। अमित शाह द्वारा रविवार को की जाने वाली रैली के बाद चुनावी माहौल पूरी तरह से बदल जाएगा। महानगर की सभी सीटों पर भाजपा और उनके सहयोगी दल ही जीतेंगे। उन्होंने कहा कि रैली में हजारों की संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद थी, लेकिन चुनाव आयोग की तरफ से जो गाइडलाइंस दी गई है, उसमें दस हजार के करीब लोगों के बैठने की जगह बनाई गई है। 

एक घंटा रुकेंगे गृह मंत्री, मुख्य स्टेज पर लगेगी तीस कुर्सियां
गृह मंत्री रविवार को पंजाब दौरे पर हैं। वह पहले लुधियाना में रैली करेंगे और बाद में पटियाला में रैली को संबोधित करेंगे। गृह मंत्री चौपर के जरिये गवर्नमेंट कॉलेज में लैंड करेंगे और उसके बाद वह दरेसी मैदान पहुंचेंगे। वहां रैली में तीस से 45 मिनट रुकने के बाद वह पटियाला के लिए रवाना हो जाएंगे। जिला प्रधान ने बताया कि मुख्य स्टेज पर तीस के करीब कुर्सियां लगाने का आदेश जारी हुआ है। जहां गृह मंत्री के साथ सीनियर भाजपा नेता और गठबंधन के नेता बैठेंगे।


घरों और दुकानों की छतों पर नहीं जा सकेंगे लोग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिरोजपुर दौरे के दौरान किसानों के विरोध प्रदर्शन के चलते उन्हें वापस जाना पड़ा। जिसके बाद अमित शाह पहली बार पंजाब दौरे पर आ रहे हैं। कमिश्नरेट पुलिस किसी तरह का कोई रिस्क नहीं लेना चाहती। जिस रोड से गृह मंत्री का काफिला निकलना है, वहां पुलिस फोर्स पूरी तरह से तैनात रहेंगी। दरेसी मैदान के आसपास सभी दुकानों को बंद करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। आसपास की दुकानों और घरों की छतों पर मुलाजिम रहेंगे। छतों पर उन लोगों को जाने की इजाजत भी नहीं होगी, जो दुकान या फिर घर के मालिक हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed