फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amit Shah Mission Haryana from 14 August

अमित शाह के मिशन हरियाणा का शेड्यूल तय

Thu, 07 Aug 2014 04:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 07 Aug 2014 04:41 PM IST
विज्ञापन
Amit Shah Mission Haryana from 14 August

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का मिशन हरियाणा 14 अगस्त से शुरू हो जाएगा। 14 अगस्त को शाह महेंद्रगढ़ से भाजपा की चार रथ यात्राओं का शुभारंभ करेंगे। पहले यह रथ यात्रा अलग अलग तिथियों को होनी थी। शाह के कार्यक्रम के चलते इन रैलियों में फेरबदल किया गया।

विज्ञापन

मोदी ने भी पहली रैली हरियाणा में की थी

Amit Shah Mission Haryana from 14 August

खास बात यह होगी कि प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार घोषित होने के बाद नरेंद्र मोदी ने पहली रैली हरियाणा में संबोधित की थी। जबकि अमित शाह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद वे भी पहला चुनाव अभियान हरियाणा की धरती से शुरू करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

15 अगस्त को आराम करेंगी यात्राएं

Amit Shah Mission Haryana from 14 August

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता वीर कुमार यादव ने बताया कि 15 अगस्त को यह यात्राएं विश्राम करेंगी, क्योंकि सभी केंद्रीय मंत्री उस दिन अपने क्षेत्र में ध्वजारोहण करेंगे। 16 अगस्त को यह यात्राएं फिर से अपने-अपने क्षेत्र से चलेंगी।

पंचकूला से चलने वाली यात्रा पानीपत में, भिवानी वाली सोनीपत में, सिरसा वाली जींद में और महेंद्रगढ़ वाली यात्रा का समापन तिगांव में होगा। पहले यह यात्राएं 11,12 और 13 अगस्त को होनी थी।

विज्ञापन

मोदी की रैली आगे बढ़ी

Amit Shah Mission Haryana from 14 August

अमित शाह के हरियाणा में अगस्त में दो कार्यक्रम होने के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली आगे बढ़ गई है। शाह 14 अगस्त को महेंद्रगढ़ और 18 अगस्त को कैथल में रैली करेंगे।

लिहाजा पार्टी ने अगस्त में होने वाली मोदी की रैली का कार्यक्रम आगे बढ़ा दिया है। दो बड़े नेताओं को एक साथ चुनावी रणभूमि में उतारने के मूड में पार्टी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed