फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amit Shah-Kuldeep Bishnoi Friendship on Whatapp, Facebook

अभी यहां कायम है भाजपा-हजकां गठबंधन

Wed, 10 Sep 2014 02:29 PM IST
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 10 Sep 2014 02:29 PM IST
विज्ञापन
Amit Shah-Kuldeep Bishnoi Friendship on Whatapp, Facebook
हजकां और भाजपा भले ही जुदा हो गए हैं, लेकिन अमित शाह और कुलदीप बिश्नोई की दोस्ती ऐप पर बेहद हिट है। जी हां, गठबंधन टूटने के बावजूद ऐप पर दोनों दलों की दोस्ती बरकरार है।
विज्ञापन


हजकां के साथ साथ इनेलो, हरियाणा जनचेतना पार्टी और भाजपा पार्टी का ऐप बना हुआ है, जहां पर प्रतिदिन जारी होने वाले प्रेस नोट और अन्य गतिविधियों की जानकारी दी जाती है।
विज्ञापन


हरियाणा चुनाव की घोषणा होने के साथ ही ऐप का काम और बढ़ जाएगा। हजकां नेता एवं मीडिया कोआर्डिनेशन कमेटी के प्रभारी संजय गौतम का कहना है कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी के ऐप को चेक करवाया जाएगा। जल्द ही सुधार दिया जाएगा। भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता का कहना है कि हजकां ने जब भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ दिया है तो ऐप से भी अलग हो जाना चाहिए।

चंडीगढ़ पुलिस भी चमक रही है ऐप पर

Amit Shah-Kuldeep Bishnoi Friendship on Whatapp, Facebook

चंडीगढ़ पुलिस भी इस ऐप पर चमक रही है। ऐप में पुलिस कर्मचारियों द्वारा हजकां प्रमुख कुलदीप बिश्नोई पर की गई लाठीचार्ज की फोटो डाली गई है। इसके साथ ही एक सरकारी ट्रक खड़ा है, जिस पर चंडीगढ़ पुलिस लिखा हुआ है।

हजकां के कुलदीप बिश्नोई ने अपने समर्थकों के साथ हरियाणा की कांग्रेस सरकार के खिलाफ सेक्टर-25 में प्रदर्शन किया था, जहां पर पुलिस और समर्थकों के बीच जमकर बवाल हुआ था।

पुलिस ने इस घटना पर मामला भी दर्ज किया था। इस घटना में कुलदीप बिश्नोई सहित कई कार्यकर्ताओं को चोट भी आई थी। वाटर कैनर और आंसू गैस भी कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए छोड़े गए थे।

ऐप पर भाजपा-हजकां का गठबंधन बरकरार

Amit Shah-Kuldeep Bishnoi Friendship on Whatapp, Facebook

हजकां के प्रमुख कुलदीप बिश्नोई का जो ऐप है, उसमें अभी भी यही बताया जा रहा है कि हजकां और भाजपा का गठबंधन है। अभी तक हजकां का यह ऐप एक हजार से ज्यादा लोग डाउनलोड कर चुके हैं।

युवाओं को ज्यादा से ज्यादा जोड़ने के लिए ऐप का सहारा लिया गया था। इसमें दावा किया गया है कि अगली सरकार इसी गठबंधन की बनेगी और कुलदीप बिश्नोई इस गठबंधन के मुख्यमंत्री होंगे। इसमें हजकां पार्टी का चुनाव चिन्ह ट्रैक्टर और भाजपा पार्टी का चुनाव चिन्ह कमल का फूल भी एक साथ दिखाया गया है।

लोगों की मांग पर बनाया गया गठबंधन

Amit Shah-Kuldeep Bishnoi Friendship on Whatapp, Facebook

ऐप में बताया गया है कि दोनों पार्टी का गठबंधन हरियाणा प्रदेश के लोगों की मांग पर बनाया गया है। इस ऐप पर पार्टी की उपलब्धि और एजेंडा भी बताया गया है। पिछला लोकसभा चुनाव भी दोनों राजनीतिक दलों ने एक साथ लड़ा था।

इस ऐप में हजकां द्वारा बताया गया कि क्यों पार्टी के गठन की जरूरत महसूस हुई। भाजपा-हजकां का गठबंधन बेशक टूट गया, लेकिन पार्टी का मोबाइल ऐप अब भी दोस्ती की गाथा गाने में जुटा है।

इस बार का हरियाणा चुनाव काफी हाईटेक है क्योंकि अधिकतर प्रचार ऐप, फेसबुक, ट्विटर, वाट्स ऐप और अन्य सोशल साइट्स के माध्यम से जोर-शोर से हो रहा है। हर कोई नेता और राजनीतिक दल तक अपनी बात जल्द पहुंचाने के लिए प्रतिदिन इन्हें अपडेट कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed