{"_id":"00d89b3c93a82bb3ffd235b30b9ec374","slug":"amit-murder-accused-not-named-in-fir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित हत्याकांड, एफआईआर में आरोपियों के नाम नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमित हत्याकांड, एफआईआर में आरोपियों के नाम नहीं
अमर उजाला/ ब्यूरो, कुरुक्षेत्र
Updated Wed, 27 Aug 2014 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उंटसाल के छात्र अमित की हत्या के मामले की दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई के लिए डीसी कार्यालय पर आमरण अनशन का विभिन्न संगठनों ने समर्थन किया।
पुलिस के रवैये के खिलाफ परिजनों का विरोध जारी है। मृतक के पिता श्याम लाल ने अमित को न्याय न मिलने के कारण सोमवार से आमरण अनशन शुरू किया है।
बेटे अमित की लाश पांच अक्तूबर 2013 को ब्रह्मसरोवर से पुलिस को मिली थी। पिता का कहना है कि उनके बेटे की हत्या की है। आरोपियों के नाम बता दिए हैं।
पिछले काफी समय से पुलिस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है। पिछले 11 महीने से लगातार अमित की हत्याकांड के आरोपियों के नाम देने के बाद भी एफ आईआर में दर्ज नहीं हुए।
भारत की जनवादी नौजवान सभा के संयोजक अमन सैनी, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के भीम सिंह व सिख समुदाय के नेता कंवलजीत व गुरचरण और सीटू के सचिव महावीर दहिया व पवन ने अनशन पर कहा कि हरियाणा में कानून नहीं है।
जंगलराज जैसा माहौल बनता जा रहा है। आम आदमी को न्याय के लिए प्रदर्शन व आत्महत्या करनी पड़ रही है। अमन सैनी ने कहा कि एक दिन पहले ही छेड़खानी सें तंग आकर रोहतक की दो छात्राओं ने आत्महत्या कर ली और पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
तमाम संगठन इस बात की निंदा करते हैं और कल सभी न्यायप्रिय संगठनों व पार्टियों ने मृतक छात्र को न्याय दिलाने को लेकर प्रदर्शन में शामिल होने की बात कही।